नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के कस्बा जारचा में विवाहिता ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने गृहक्लेश के चलते गले में साड़ी का फंदा डालकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
परिवार से अलग रहने का पति पर बना रही थी दबाव
पुलिस के अनुसार जारचा में परिवार के साथ रहने वाला मोंटू हलवाई का काम करता है। छह माह पहले उसकी शादी दिव्या के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगी। पति परिवार छोड़कर अलग नहीं रहना चाहता था। इसी के चलते बुधवार को दोनों में विवाद हुआ। पति के जाते ही पत्नी दिव्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पति काम से लौट कर आया तो उसे आत्महत्या की घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।
गृह क्लेश के कारण मृतका के ससुर ने भी दी थी जान
मिली जानकारी के अनुसार गृह क्लेश के कारण पिंटू के पिता मनोज ने भी 15 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही स्वजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। कोतवाली प्रभारी सुनील बैसला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लिखित शिकायत आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025