Noida: सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव किराए के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी लगते ही आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुर गांव में किराए पर रहने वाली 23 साल की महिला ने शनिवार की सुबह ने पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया। महिला अपने पति के साथ किराए के कमरे में रहती थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मौके पर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजन सोनभद्र के रहने वाले हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला है। विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । वहीं, परिवार वालों ने पति पर दहेज को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला की मौत तब हुई, जब वह अपने मायके आई हुई थी। फिलहाल पुलिस विधिक कार्रवाई की है।
फरीदाबाद में हुई थी शादी
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर मीडिया सेल के अनुसार, 20 फरवरी को थाना सूरजपुर पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी बहन नीलम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व दीपक निवासी फरीदाबाद के साथ हुई थी। इस समय नीलम अपने मायके तिलपताआई हुई थी।
पारिवारिक कलह के कारण उठाया आत्मघाती कदम
सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक कलह और तनाव के कारण फांसी लगाकर महिला ने आत्महत्या की है। शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा चुकी है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Noida: नोएडा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया की वजह से एक महिला की जान चली गई। सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में पति द्वारा इंस्टाग्राम चलाने से मना करने पर आहत पत्नी ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल कर रही है।
दो महीने से पति चल रहा था नाराज
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में पत्नी और दो बच्चों के साथ युवक रहता था। पति ओला ऊबर में बाइक चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। युवक पिछले दो महीने से अपनी पत्नी विशाखा के इंस्टाग्राम चलाने को लेकर नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर एक बार फिर सोमवार को पति और पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद विशाखा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा और जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, मां की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025