लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण की दंगल शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को यूपी की 10 सीटों पर मतदान होना है। तो वहीं यूपी की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस सीट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को चुनाव मैदान उतरा है। वहीं, बीजेपी ने इस सीट से दिग्गज नेता जयवीर सिंह को अपना प्रत्याशी चुना है। इस बार सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, रालोद इस बार एनडीए के तहत बीजेपी का हिस्सा है। आपको बता दें कि यूपी की मैनपुरी सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। मैनपुरी को मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि भी कहा जाता है। साल 2022 में मुलायम के देहांत के बाद उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव यहां से सांसद चुनी गई थी।
1996 के लोकसभा चुनाव से इस सीट पर सपा का कब्जा
मैनपुरी को सपा का गढ़ का कहा जाता है। 1996 के लोकसभा चुनाव से इस सीट पर सपा का कब्जा है. मुलायम सिंह यादव लगातार पांच बार इस सीट से सांसद चुनकर आये है। 2022 में मुलायम के निधन के बाद डिंपल यादव यहां से चुनाव लड़ी और जीत हासिल की। ये सीट सपा की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक है इसलिए डिंपल यादव को मैनपुरी से चुनाव लड़ाया जा रहा है। तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह वर्तमान समय में मैनपुरी सदर विधानसभा से विधायक हैं। साथ ही जयवीर सिंह सीएम योगी के खास भी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट को जीतकर बीजेपी के खाते में डाला था। जिसके बाद उनका यूपी की राजनीति में कद बढ़ गया है। जयवीर की सीट के ओबीसी और ठाकुर वोट बैंक में मजबूत पकड़ है। वह तीसरी बार विधायक बने हैं।
मैनपुरी का सियासी समीकरण
मैनपुरी लोकसभा सीट पर कुल 17 लाख से ज्यादा वोटर हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां 4.25 लाख से अधिक वोट यादव समुदाय का हैं। इस सीट पर करीब 3.25 लाख शाक्य समाज और 1.20 लाख ब्राह्मण वोटर हैं। इसके अलावा सीट पर 50 हजार से ज्यादा मुस्लिम और एक लाख से ज्यादा लोधी वोटर हैं। इस सीट पर बीजेपी पार्टी का अभी तक सांसद नहीं चुना गया है। तो अब देखना होगा कि सपा एक बार फिर अपना गढ़ बचाने में कामयाब होती है या इस सीट पर भी भगवा लहराते हुए मन मसोस के अपनी आंखों से देखती रहती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025