आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का ठिकाना जल्द ही बदलने वाला है. दरअसल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद ही केजरीवाल ने सरकारी आवास और सभी सुविधाओं को छोड़ने की भी घोषणा कर दी थी. जिसके बाद अब केजरीवाल का नया आवास नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में फाइनल हो गया है. जहां पर केजरीवाल अगले एक से दो दिनों में परिवार समेत शिफ्ट हो जाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि श्राद्ध खत्म होने के बाद नवरात्र में सरकारी बंगला छोड़कर अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में शिफ्ट हो जाएंगे.
केजरीवाल का नया घर लगभग तय
रिपोर्ट्स की मानें तो अरविन्द केजरीवाल के लिए नया घर तय कर लिया गया है. केजरीवाल शिफ्ट होने के लिए ऐसा मकान चाहते हैं जो नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हो और संपत्ति विवाद में ना हो. इसके साथ ही केजरीवाल के आवास में लोगों की आवाजाही से आसपास के लोगों को दिक्कत ना हो. कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल के रहने के लिए यूं तो कई जगहों से ऑफर आए लेकिन उनमें से अब तक 2 घरों पर गहनता से विचार किया गया. ये दोनों ही बंगले लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर हैं. जो कि आम आदमी पार्टी के 2 राज्यसभा सांसदों को आवंटित किए गए हैं.
अरविंद केजरीवाल के दो संभावित घर-
केजरीवाल जिन दो बंगलों पर गहनता से विचार कर रहे हैं उनमें से पहला बंगला 5 फिरोजशाह रोड पर है. जो सरकारी घर पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है. हालांकि अशोक मित्तल अपने इस सरकारी आवास में नहीं रहते हैं बल्कि अशोक मित्तल के कर्मचारी ही उनके सरकारी बंगले में रहते हैं.
वहीं अरविंद केजरीवाल का दूसरा संभावित बंगला 10 फिरोजशाह रोड हो सकता है. यह सरकारी आवास दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ND गुप्ता को आवंटित है. हालांकि ND गुप्ता भी इस बंग्ले में नहीं रहते हैं. ND गुप्ता अपने परिवार के साथ अपने निजी आवास में रहते हैं.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025