Lucknow: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल नवंबर में अधिकतम तापमान जहां 27 से 28 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। वहीं इस साल अधिकतम तापमान प्रदेश के कई जिलों में 26 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।
हालांकि दोपहर के वक्त निकल रही धूप लोगों को थोड़ी राहत दे रही है, जबकि रात में चल रही शीत लहर और कोहरे की वजह से कड़ाके की सर्दी का एहसास लोगों को होने लगा है।
दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि नवंबर में अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस के नीचे कई जिलों का रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान भी लगभग 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है।दिसंबर में और भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, जिसके लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए। फिलहाल मौसम विभाग पल-पल की मॉनीटरिंग कर रहा है। मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है उनमें इटावा, मुजफ्फरनगर और आगरा हैं। यह तीन जिले सबसे ठंडे रहे हैं, जबकि न्यूनतम तापमान के मामले में सबसे ठंडे जिले फैजाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र जैसे गाजियाबाद नोएडा में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान अब पहले से ज्यादा गिरने का पूर्वानुमान है, जबकि हापुड़ जैसे जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बाकी जिलों की तरह ही रहेगा।
इन जिलों में ये रहेगा तापमान
मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
पश्चिमी यूपी के जिले में इतना रहेगा तापमान
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। राजधानी के अधिकांश इलाकों में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। आईपी एक्सटेंसन इलाके में एक्यूआई सुबह छह बजे के करीब 946 दर्ज किया गया। बुधवार को कोहरे की वजह से विजिबिलिटी का स्तर भी बहुत कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली वाले तापमान में कमी से लोगों कोहरा और कंपकपा देने वाली ठंड से परेशानी का सामना करेंगे।
आईपी एक्सटेंसन में एक्यूआई पहुंचा 946
नई दिल्ली में वर्तमान PM2.5 सांद्रता WHO द्वारा 24 घंटे वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश मान द्वारा दी गई अनुशंसित सीमा से 18.3 गुना अधिक है। आईपी एक्सटेंसन में एक्यूआई 946, आनंद विहार में एक्यूआई 618, डीआईटी रोहिणी में 601, आईटीआई जहांगीरपुरी में 568, अशोक विहार फेज टू में 518, आनंद पर्वत में 416, अलीपुर में 400 दर्ज किया गया. राजधानी में हवा की गति कम होने से प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। बीते चार दिनों से हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सोमवार को अधिकतर इलाकों की आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 317 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह शनिवार के मुकाबले तीन सूचकांक वृद्धि हुई है. एनसीआर में एक बार फिर दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई।
अगले 5 दिनों में तापमान में कमी का पूर्वानुमान
भारत मौसम विभाग दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में सुबह और शाम के समय कोहरे का असर दिखेगा। 13 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापामन 25 डिग्री रहने की संभावना है, जो औसत से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है. न्यूनतम तापामन सामान्य से दो डिग्री कम है। 18 दिसंबर तक दिल्ली में कंपकंपा देने वाली का लोगों को सामना करना पड़ सकता है।
न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री कम
आईएमडी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से तीन डिग्री कम था। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो सामान्य से एक डिग्री कम था। 11 दिसंबर को दिन के समय अधिकतम तापमान की बात करें तो 24.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान था।
New Delhi: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की मार से लोगों का हाल बेहाल है। सर्दी से खुद को बचाने के लिए लोग अलाव के पास बैठे नजर आ रहे हैं। खराब मौसम का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा है। भारतीय रेलवे ने रविवार को बताया कि दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी का सामना कर रही हैं। रेलवे के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए कोहरे के कारण कम हुई दृश्यता के बीच ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई है।
कम विजिवलिटी ने ट्रेन की गति को किया स्लो
रेलवे की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा और रेल नेटवर्क के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। इसमें गति सीमा कम करना और सिग्नलिंग सिस्टम बढ़ाना अहम कदम हैं। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, एमपी, पंजाब और हरियाणा समेत कई इलाकों में कोहरा इतना ज्यादा पड़ रहा है कि विजिविलिटी बहुत कम हो गई है।
एक जनवरी से बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी
वहीं, मौसम विभाग के ने बताया कि नए साल 2024 के पहले दिन से मौसम में बदलाव आएगा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बदली-बारिश का सिलसिला शुरू होगा। पहली जनवरी को पश्चिमी उप्र में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। दो जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा। 31 दिसंबर को मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में बहुत घना कोहरा छाए रहने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Lucknow: यूपी में बारिश के बाद सर्दी का असर और बढ़ गया है। शीतलहर की वजह से लोगों को अब अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज कोहरे का अनुमान जताया गया है। मुजफ्फरनगर में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई, यहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री तक पहुंच गया है।
बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 7 जनवरी को थोड़ी राहत मिल सकती है। रविवार को मौसम शुष्क ही रहेगा हालांकि कोहरा फ़िलहाल ख़त्म होने के मूड में नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा हैं, जिसका असर 8 जनवरी को दिखाई देगा। 9 जनवरी को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और कोहरे का अनुमान जताया है। इसके बाद मौसम शुष्क ही रहेगा।
प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में कोहरे का अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, रामपुर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, बदायूं, बरेली,पीलीभीत, कांशीराम नगर, एटा, फ़िरोज़ाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, फरुर्खाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, औरैया, जालौन, झाँसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, फ़तेहपुर, बाँदा, कौशांबी, चित्रकूट में कोहरा छाए रहने के अलर्ट है। इसके अलावा बाराबंकी, रायबरेली, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्दार्थनगर, बस्ती, गोंडा, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आज़मगढ़, ग़ाज़ीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीर नगर, सिद्दार्थनगर, अयोध्या में कोहरा छाया रहेगा और मिर्ज़ापुर, चंदौली और सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें होने की संभावना जताई गई है।
New Delhi: कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार को भी दिल्ली के मौसम मेें कोहरे और ठिठुरन की मार बरकरार रही। सुबह का तापमान एक दिन पहले की तुलना में और नीचे आ गया तो हवा के असर से दृश्यता के स्तर में आंशिक सुधार हुआ। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में कोल्ड डे और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को यह 4.8 था। कहीं मध्यम तो कहीं घने कोहरे के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता का न्यूनतम स्तर 100 मीटर रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले यह 25 मीटर तक चला गया था।
27 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट
कोहरे और बर्फीली हवाओं के कारण पिछले एक सप्ताह से स्थिति ज्यादा खराब है। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के बीच मंडरा रहा है। बुधवार को रात को भी घना कोहरा छाया और गलन भी बढ़ गई। कोहरा ऐसा कि आसमान से पानी टपकने लगा और इसकी वजह से जमीन भीग गई। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
Noida: बुधवार की शाम से हो रही हल्की बारिश ने नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर की आबो-हवा बदल दी, लेकिन रात के बाद कई दिक्कतें भी लेकर आई। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा शहर के सेक्टर-104 में गुरुवार को एक निर्माणाधीन बील्डिंग की शटरिंग और उस बिल्डिंग के पास लगा एक बिजली का खंबा तेज हवाओं के चलते गिर गया। रोड पर पार्किंग लॉट में खड़ी तीन गाड़ियां इस घटना के चलते क्षतिग्रस्त हो गईं।
बारिश और तेज हवा के चलते हादसा
ध्यान देने वाली बात ये है कि लगभग दो सप्ताह पहले ही दिल्ली में स्थित नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (National green tribunal) ने दिल्ली-एनसीआर को मौसम विभाग की सूचना का हवाला देते हुए कहा था कि निर्माण कार्यों पर ग्रैप-3 और ग्रैप-4 के नियमों का पालन किया जाए। शीत लहर, कोहरे और ठंड के चलते पहले ही लोगों को आम दिनचर्या में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में निर्माण कार्यों में ढिलाई बरतने से किसी हादसे का सामना भी करना पड़ सकता है।
निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा
एसीपी रजनीश वर्मा ने हमारे संवादाता से बात करते हुए बताया कि घटना की जानकारी जैसे ही उन्हें और उनकी टीम को प्राप्त हुई वैसे ही वे एक स्पीड़ रिस्पान्स टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसीपी ने बताया कि सेक्टर-39 के स्टॉर्लिंग मॉल के पास ही गोल्ड जिम से सटे एक निर्माणाधीन बील्डिंग की शटरिंग का काम चल रहा था। जो तेज हवा के चलते रोड़ पर गिर गया। एक खंबा तो रोड़ साइड पार्क की गई गाड़ियों पर ही गिर गई।
हादसे के बाद पुलिस अलर्ट
मामले की और जानकारी देते हुए एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इलाके के आस-पास सभी ऐसे निर्माणाधीन इमारतों के पास सिक्योरिटी चेक करते हुए पुलिस विभाग ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की भी सहायता लेकर आम लोगों की सुरक्षा को निश्चित करते हुए अन्य तृटियों का भी जाएजा लिया। और जहां कहीं भी दुर्घटना की आशंका थी, वहां पर उसे मौके पर ही ठीक करवाया गया।
तीन से चार दिन रेनी-डे का अनुमान
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के लिए कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे मैदानी इलाकों में ठंड का कहर बढ़ गया है और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तो खासकर अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
जीने के लिए जहां एक तरफ रोटी, कपड़ा और मकान जरूरी होता है तो दूसरी ओर साफ हवा में सांस लेना भी उतना ही जरूरी होता है. ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में इस साल फरवरी के महीने में पिछले नौ सालों के मुकाबले में सबसे ज्यादा साफ हवा दर्ज की गई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, इस साल (2024) फरवरी महीने में एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया है. जबकि बारिश भी 2013 के बाद इस बार फरवरी में ही सबसे ज्यादा हुई है.
CPCB की रिपोर्ट
सीपीसीबी की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में फरवरी माह में AQI 293, 2017 में 267, 2018 में 235, 2019 में 242, 2020 में 240, 2021 में 281, 2022 में 237 और 2024 में 223 दर्ज किया गया है. बड़ी बात ये है कि फरवरी में एक भी दिन ऐसा नहीं गया है, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ज्यादा हो.
AQI की श्रेणी
अब हम आपको बताते है कि कब एक्यूआई अच्छा और कब सबसे खराब होता है. कहा जाता है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई अच्छा होता है, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीज मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, और 401 और 500 के बीच गंभी माना जाता है. जबकि अगर एक्यूआई 500 से ऊपर होता है तो उसे गंभीर प्लस में माना जाता है.
उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढाव जारी है। इस समय तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि बीच-बीच हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 28 मार्च को मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। मेरठ के आसपास बरसात की संभावना नहीं है। लेकिन कुछ अन्य जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। मार्च के अंत तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
वहीं, आसपास के अन्य जिलों जैसे मुजफ्फरनगर, मेरठ में कहीं कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 घंटे पहले की तुलना में मौसम पूरी तरह बदल गया। होली से एक दिन पहले कहीं कहीं बूंदाबांदी पड़ीं, तो कहीं बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। हालांकि धूप निकलने की भी संभावनाएं व्यक्त की थीं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां एक ओर आगरा के देहात क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है वहीं दूसरी ओर तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को गेहूं और आलू की फसल को भारी नुकसान हो सकता है.
तेज आंधी का सबसे बड़ा असर पीपे के पुल पर पड़ा
बुंदेलखंड में भी एक बार फिर से बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि और तेज आंधी का किसानों को सामना करना पड़ा. वहीं झांसी में आज शाम होते-होते तेज आंधी और बारिश ने तापमान को ठंडा करने का काम किया,जिसने किसानों के लिए फिर से मुसीबत खड़ी कर दी है। आपको बता दें कि एक महीने पहले बुंदेलखंड में बेमौसम भारी बारिश ओलावृष्टि से किसान अब तक उबर नहीं पाए थे कि एक बार फिर से तेज आंधी और बारिश ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है. बड़े स्तर पर पेड़ों को गिरा दिया. साथ ही बिजली सप्लाई भी बाधित कर दी. तेज आंधी का सबसे बड़ा असर बेतवा नदी पर बने पीपे के पुल पर पड़ा है. अचानक शाम को आई तेज आंधी ने उज्यान गांव के पास बना पीपा पुल बहकर पारीछा गांव की तरफ पहुंच गया. वहीं महोबा में भी तेज गर्मी के बाद अचानक काले घने बादलों के बीच शाम होते ही तेज हवाओं के साथ आसमानी गड़गड़ाहट के बीच बारिश शुरू हो गई. मौसम में आए अचानक बदलाव ने लोगों को हैरान कर दिया है. तेज हवाओं के बीच हो रही बारिश ने वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया है।
आज इन जिलों के लिए जारी हुआ था यलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, ज्योतिबाफुले नगर, बिजनौर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया था.
कल इन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, उनाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभ्रद्र, गाजीपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियबाद, मेरठ,बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और ज्योतिबाफुले नगर जिले में तेज हवाओं के बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नोएडा में होने वाला कार्यक्रम कैंसिल हो गया है। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नोएडा में रैली करने वाले थे, लेकिन तेज आंधी और बारिश की वजह से सारा खेल बिगड़ गया। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। बताया रहा था कि उनका हेलीकॉप्टर नोएडा के बोटैनिकल गार्डन पर स्थित हेलीपैड पर उतरना था। वहां से वह कार के माध्यम से रैली करते हुए सेक्टर-33 में पहुंचने वाले थे, लेकिन शनिवार को तेज आंधी और बारिश आने की वजह से अमित शाह का आगमन रद्द हो गया है।आपको बता दें कि अमित शाह बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में लोगों से वोटों की अपील करने के लिए आ रहे थे।
कार्यक्रम रद्द होने से कार्यकर्ता मायूस
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने की खबर सुनने के बाद नोएडा और आसपास के इलाकों में रहने वाले काफी लोग इकट्ठा होने लगे थे। भाजपा कार्यकर्ता "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के नारे लगाने रहे थे, लेकिन अचानक कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मायूस हो गए। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, जो सामान्य तरीके से लोगों को निकलवाने का प्रयास कर रही है। आंधी और बारिश की वजह से हालात को सामान्य में पुलिस को समय लग रहा है।
नोएडा की जनसभा को फोन से किया संबोधित
वहीं खराब मौसम के चलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नोएडा तो नहीं पहुंच पाए लेकिन उन्होंने नोएडा की जनसभा को फोन से संबोधित किया. शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और उनके हाथ मजबूत करने के लिए महेश शर्मा को कीमती वोट दें. साथ ही शाह ने नोएडा की जनता से आग्रह किया कि महेश शर्मा को जिताकर मोदी जी को मजबूत करें.
नरेंद्र मोदी और महेश शर्मा की टीम को नोएडा का एयरपोर्ट बनाने का मौका मिला
गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान पीएम मोदी ने गरीब कल्याण के लिए शहर से लेकर गांव तक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का काम किया है. नरेंद्र मोदी और महेश शर्मा की टीम को नोएडा का एयरपोर्ट बनाने का मौका मिला, नोएडा क्षेत्र को कई हाईवे से जोड़ने का काम करने का मौका मिला. शर्मा ने नोएडा के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया हैं. पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत किया है और कई विकास के कार्य किए.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025