Greater Noida: धुंध और कोहरे के कारण हो रहे हादसों पर अंकुश लगानेके लिए यमुना प्राधिकरण ने एक नई पहल की है। इसके तहत अगले दो महीने तक यमुना एक्स्प्रेस पर वाहनों की रफ्तार कम की गई है। अगर तय स्पीड से तेज वाहन चलाया तो कार्रवाई की जाएगी।
कार की 75 किमी प्रति घंटा स्पीड तय
प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहनों की रफ्तार कम की गई है। दो महीने तक कार की रफ्तार 75 किमी. प्रति घंटा तय की गई है। जबकि भारी वाहन ट्रक आदि की रफ्तार 60 किमी. प्रति घंटा रखनी होगी। यमुना अथॉरिटी का कहना है कि 15 दिसंबर से यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। प्राधिकरण की ओर से चेतावनी दी गई है कि स्पीड लिमिट पार करने वाले वालों का ऑटोमेटिकल चालान कट जाएगा।
15 दिसंबर से लागू होगा नियम
यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे वाहनों की रफ्तार का यह नियम लागू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को धुंध के दौरान एफएम के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पेट्रोलिंग वाहनों की संख्या 6 से बढ़ाकर 12 की जाएगी। एक्सप्रेसवे पर अब ऐम्बुलेंस 12 तैनात रहेंगी। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगेंगे। एक्सप्रेसवे पर 64 सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं, सर्विस रोड की भी निगरानी की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025