उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के पास रैंतोली में बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 12 यात्रियों के ज्यादा लोगों की मौके पर ही मारे जाने की आशंका है। साथ ही 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
टेंपो ट्रैवलर नदी में गिरा, आस-पास के लोग पहुंचे मदद के लिए
बद्रीनाथ हाइवे पर जैसे ही टैंपो ट्रैवलर नदी में गिरा, चीख पुकार से आस-पास के लोग सहम गए। मौजूदा लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, टैंपो ट्रैवलर जैसे ही नीचे गिरा तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर मदद की और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया।
12 लोगों के मारे जाने की खबर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ वाहन दिल्ली के यात्रियों को लेकर जा रहा था। ये लोग दिल्ली से चोपता तुंगनाथ जा रहे थे। इस वाहन में ड्राइवर सहित 23 लोग सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि घटना में कई मौतें भी हो सकती हैं।
पुलिस ने क्या दी जानकारी?
इस घटना को लेकर रुद्रप्रयाग की एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाइवे से खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। फिलहाल स्थानीय लोगों, जिला पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन व जल पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू किया जा रहा है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने जताया शोक
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने एक्स पर पोस्ट करके इस घटना का शोक प्रकट किया।
जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025