यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। यूपी बोर्ड के मुताबिक, दसवीं में प्राची निगम और 12वीं में सीतापुर जनपद के शुभम वर्मा ने टॉप किया है।
वहीं, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी हो गया है। इस बार 82.60% छात्र पास हुए हैं। इसमें 88.42 प्रतिशत लड़कियां और 77.78 प्रतिशत लड़के हैं। 12वीं में 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन, 1 लाख 39 हजार 22 स्टूडेंट्स परीक्षा में नहीं बैठे थे। ऐसे में 24 लाख 38 हजार 975 स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज जारी हुआ।
रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in/ और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक चली थी। 12वीं में कुल 82.60% पास छात्रों में से लड़कियों का पासिंग परसेंट 88.42 है। जबकि 77.78 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।
Up Board Results 2024: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है यानी की उन्होंने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले साल की तरह इस साल भी हाई स्कूल फाइनल परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है।
यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स
शुभम वर्मा, विष्णु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्या
यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स
प्राची निगम, दीपिका सोनकर, नविका सिंह, स्वाति सिंह, दीपांशी सिंह सेंगर
बता दें कि, यूपी बोर्ड मुख्यालय में 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दसवीं की परीक्षा में कुल 89.55 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं। इस बार की दसवीं की परीक्षा में कल 29 लाख 47 हजार 335 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए थे, जिसमें से 27 लाख 49 हजार 364 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
दसवीं की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों में 89.63 प्रतिशत संस्थागत और 67.39 प्रतिशत व्यक्तिगत छात्र सफल हुए हैं। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.40 प्रतिशत है, जबकि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.05 प्रतिशत है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के मुकाबले 7.35% अधिक है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025