हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर सीट से लगातार पांचवीं बार जीते हैं। रुझानों के बीच अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से मात दी है। ऐतिहासिक जीत मिलने पर अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी जीत की जानकारी देते हुए जनता का आभार जताया।
जनता का जताया आभार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भावुक, हर्षित, गर्वित, मेरे ऊपर लगातार पांचवीं बार विश्वास जताने, मुझे इतना स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन देने व ऐतिहासिक विजय के लिए मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की देवतुल्य जनता का मैं हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। मुझे गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो मुझ पर विश्वास जताया, मेरे संसदीय क्षेत्र की जनता ने उस विश्वास की डोर को और मजबूत किया है।''
''ये जीत जनता व सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत''
इसके आगे उन्होंने लिखा, ''यह जीत मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता व सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। इस बार आशाओं, आकांक्षाओं व अपने कर्तव्य को और ज़िम्मेदारी से पूरा करने का वचन व क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के अपने संकल्प को और प्रगाढ़ करूंगा। मुझे गर्व है कि नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश के साथ देवभूमि हिमाचल व मेरा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अपनी संपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।''
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025