Noida: जनपद के लोगों को आयुष मिशन के कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयुष समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जिला आयुष सोसायटी के खाते में उपलब्ध धनराशि है। योग प्रशिक्षण एवं सहायक के वेतन का भुगतान जुलाई 2024 तक किया जा चुका है। जिले में दो योग वैलनेस सेंटर चालूं हैं। यहां पर एक-एक योग प्रशिक्षक एवं सहायक कार्यरत हैं। दो राजकीय आयुष चिकित्सालय सूरजपुर एवं भाईपुर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका हैंडओवर लिया जा चुका है।
चिकित्सालयों में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में
डॉक्टर धर्मेंद्र ने बताया कि आईएमपीसीएल के माध्यम से नियमित दवाई की आपूर्ति हो रही है। जिसे समय अनुसार विभिन्न चिकित्सालयों में आवश्यकता अनुसार वितरण किया जा रहा है। चिकित्सालय में आयुष औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद में योग प्रशिक्षकों द्वारा पार्कों में नियमित रूप से योग अभ्यास कराया जा रहा है। प्रतिमाह आयुर्वेदिक/यूनानी औषधियां के सैंपल राजकीय विश्लेषक लखनऊ को परीक्षण हेतु प्रेषित किए जा रहे हैं।
डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए निर्देश
डीएम ने कहा कि जिले में जो आयुष मिशन के कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, उनका व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराया जाए। योग वैलनेस सेंटर का मानकों के अनुरूप संचालन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को योग के लिए प्रेरित किया जाए। जनपद में योग प्रशिक्षकों द्वारा जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से योग अभ्यास कराया जाए एवं आयुष आपके द्वार शिविरों का आयोजन किया जाए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025