एक बार फिर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जिसमें एक परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में उसकी जगह सनी लियोनी की फोटो लगी थी, जी हां यूपी पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र खूब चर्चा में है। जिसके एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो लगी हुई है, हालांकि, रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर में परीक्षार्थी का ही नाम है। वहीं परीक्षार्थी का कहना है कि जब उसने शुरू में अपना एडमिट कार्ड निकलवाया तब उसकी फोटो ही थी, लेकिन पता नहीं कैसे बाद में ये बदल गया। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
धर्मेन्द्र के एडमिट कार्ड में सनी लियोन
आपको बता दें कि जिस परीक्षार्थी के पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड में अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो लगी थी, उसका नाम धर्मेंद्र कुमार है। जो कि महोबा के रगौलिया बुजुर्ग गांव का निवासी है। सनी लियोनी की फोटो लगा प्रवेश पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच परीक्षार्थी के गांव रगौलिया बुजुर्ग पहुंची और उससे पूछताछ की। वहीं पूरे प्रदेश में परीक्षार्थी के नाम पर सनी लियोनी के नाम और फोटो लगा प्रवेश पत्र जारी होने का मामला सुर्खियां बन रहा है। परीक्षार्थी का महोबा जिले से जुड़े होने के चलते यहां की पुलिस भी एक्टिव हो गई है। साथ ही पुलिस सॉल्वर गैंग की संभावनाओं को देखते हुए बारीकी से जांच कर रही है।
परीक्षार्थी धर्मेंद्र को नहीं है कोई जानकारी
धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसने महोबा के एक कंप्यूटर कैफे से पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। परीक्षा केन्द्र कन्नौज आया था। मगर एडमिट कार्ड में उसके स्थान पर सनी लियोनी की फोटो छपने के कारण वह परीक्षा देने के लिए नहीं गया। मामले में रविवार को गांव पहुंची पुलिस टीम ने धर्मेंद्र से गहनता से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच कराई जा रही है, क्या किसी ने गलत नाम से आवेदन किया है।
पुलिस अधिकारी हुए परेशान
वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम और फोटो सहित प्रवेश पत्र जारी होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कोई इसे तकनीकी कमी बता रहा तो कोई सनी लियोनी के पुलिस भर्ती में शामिल होकर पुलिस बनने की बात कहकर चुटकी ले रहा है। वहीं, अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर खासे परेशान हैं। पुलिस के सामने इस पूरे मामले से पर्दा उठाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
UP पुलिस में 60,244 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया, ये परीक्षा 23 अगस्त के अलावा 24 , 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में इस बार पेपर लीक न हो इसके लिए योगी सरकार फुल एक्शन मोड में दिखाई दी. इस बार यूपी में 67 जिलों के 1176 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. सेंटरों की पूरी निगरानी के लिए लखनऊ कंट्रोल रूम से लेकर सभी जिलों के स्ट्रॉन्ग रूम से नजर रखी जा रही है, ताकी सेंटरों पर परींदा भी पर न मार सके.
कलेक्ट्रेट ऑफिस में बनाया गया स्ट्रॉन्ग रूम

ग्रेटर नोएडा में कलेक्ट्रेट ऑफिस में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया, जहां पुलिस भर्ती परीक्षा के सभी 18 परीक्षा केंद्रों की निगरानी रखी जा रही है, जहां सुरक्षाकर्मियों की भारी संख्या में तैनाती है. लगातार पुलिस के अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे के जरिए निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई भी संदिग्ध मिले तो उसे पकड़ा जा सके और नकलविहिन परीक्षा कराई जा सके. हालांकि इस स्ट्रॉन्ग रूम का कनेक्शन लखनऊ से भी है, जहां प्रदेश के बड़े अधिकारी पूरी निगरानी रख रहे हैं. जबकि नोएडा से नोडल अधिकारी रवि शंकर निम नजर गढ़ाएं हुए हैं.
हर 24 अभ्यर्थियों पर एक CCTV कैमरा

बता दें परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए हर 24 अभ्यर्थियों पर एक CCTV कैमरे का प्रबंध किया गया है. इस प्रकार करीब 17000 CCTV कैमरे पूरे यूपी में लगाए गए हैं. परीक्षा सही तरह से कराने के लिए करीब 2300 मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. मजिस्ट्रेट ही प्रश्न पत्र लाएंगे और आंसर शीट लेकर जाएंगे. इन सबके साथ यूपी पुलिस के कर्मियों को भी तैनात किया गया है पूरे यूपी में करीब 25000 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है.
अलर्ट मोड में STF और ग्रेटर नोएडा पुलिस

एसटीएफ और जिला पुलिस की ओर से असामाजिक गतिविधियों की सतर्क निगरानी की जाएगी. इन एजेंसियों को सतर्क रहने और किसी भी खतरे पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. वहीं अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं. राज्य सरकार की ओर से फ्री बस सेवा का प्रबंध किया गया है. हर परीक्षा कक्ष में एक वॉल क्लॉक का प्रबंध किया गया है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025