UP Police भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में एक्ट्रेस Sunny Leone की फोटो पर अब खुला ये बड़ा राज

एक बार फिर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जिसमें एक परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में उसकी जगह सनी लियोनी की फोटो लगी थी, जी हां यूपी पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र खूब चर्चा में है। जिसके एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो लगी हुई है, हालांकि, रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर में परीक्षार्थी का ही नाम है। वहीं परीक्षार्थी का कहना है कि जब उसने शुरू में अपना एडमिट कार्ड निकलवाया तब उसकी फोटो ही थी, लेकिन पता नहीं कैसे बाद में ये बदल गया। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

धर्मेन्द्र के एडमिट कार्ड में सनी लियोन


आपको बता दें कि जिस परीक्षार्थी के पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड में अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो लगी थी, उसका नाम धर्मेंद्र कुमार है। जो कि महोबा के रगौलिया बुजुर्ग गांव का निवासी है। सनी लियोनी की फोटो लगा प्रवेश पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच परीक्षार्थी के गांव रगौलिया बुजुर्ग पहुंची और उससे पूछताछ की। वहीं पूरे प्रदेश में परीक्षार्थी के नाम पर सनी लियोनी के नाम और फोटो लगा प्रवेश पत्र जारी होने का मामला सुर्खियां बन रहा है। परीक्षार्थी का महोबा जिले से जुड़े होने के चलते यहां की पुलिस भी एक्टिव हो गई है। साथ ही पुलिस सॉल्वर गैंग की संभावनाओं को देखते हुए बारीकी से जांच कर रही है।

परीक्षार्थी धर्मेंद्र को नहीं है कोई जानकारी


धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसने महोबा के  एक कंप्यूटर कैफे से पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। परीक्षा केन्द्र कन्नौज आया था। मगर एडमिट कार्ड में उसके स्थान पर सनी लियोनी की फोटो छपने के कारण वह परीक्षा देने के लिए नहीं गया। मामले में रविवार को गांव पहुंची पुलिस टीम ने धर्मेंद्र से गहनता से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच कराई जा रही है, क्या किसी ने गलत नाम से आवेदन किया है।

पुलिस अधिकारी हुए परेशान


वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम और फोटो सहित प्रवेश पत्र जारी होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म  हो गया है। कोई इसे तकनीकी कमी बता रहा तो कोई सनी लियोनी के पुलिस भर्ती में शामिल होकर पुलिस बनने की बात कहकर चुटकी ले रहा है। वहीं, अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर खासे परेशान हैं। पुलिस के सामने इस पूरे मामले से पर्दा उठाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

By Super Admin | February 19, 2024 | 0 Comments

जून में होगी उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा, जानिए क्या है परीक्षा की तारीख?

नोएडा। पेपर लीक के बाद रद्द हुई उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा अब जून में होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षा को छह महीने में दोबारा करने का वादा किया था। परीक्षा के लिए दो दिवसीय जारी कार्यक्रम का एक नोटिस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 29 और 30 जून 2024 को होगी। 

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि लिखित परीक्षा 29 और 30 जून को संपन्न होगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते है।

पेपर लीक होने की वजह से कैंसिल की गई थी परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को पूरे प्रदेश में कराई गई थी, लेकिन उसके तुरंत बाद ही इसे रद्द घोषित कर दिया गया था, क्योंकि पेपर लीक हो गया था। तब यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था कि ये परीक्षा 6 महीने के अंदर दोबारा आयोजित की जाएगी।

60,244 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 60,244 पदों को भरने के लिए इन परीक्षाओं को एक बार फिर से आयोजित किया जा रहा है।

By Super Admin | May 17, 2024 | 0 Comments

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे और कब करें डाउनलोड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2023 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। 23 अगस्त को दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा जारी किए गए वेब लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.

अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद अपनी लॉगिन आईडी, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें. इसके बाद आप अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेशपत्र 23 अगस्त की परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। इसके अलावा अन्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने का शेड्यूल अलग से जारी किया गया है। इसी तरह 24 अगस्त की परीक्षा के लिए 21, 25 अगस्त की परीक्षा के लिए 22 अगस्त, 30 अगस्त के लिए 27 अगस्त और 31 अगस्त की परीक्षा के लिए 28 अगस्त को प्रवेश पत्र uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे.


इन नंबरों पर मांग सकते मदद
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 60244 की परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12  और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. यदि किसी उम्मीदवार को सीधी भर्ती-2023 के लिए परीक्षा शहर सूचना को डाउनलोड करने / जांचने में कठिनाई होती है, तो वह हेल्पलाइन नम्बर-8867786192/9773700762 पर सम्पर्क कर सकता है।

By Super Admin | August 20, 2024 | 0 Comments

UP पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षाः 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी संदिग्ध, सेंटर पर ही होगा ई-केवाईसी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस की भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 60,244 सिपाहियों के पदों पर चयन के लिए होने वाली इस परीक्षा को प्रदेश के 67 जिलों में 23 से 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए अब तक 48 लाख अभ्यर्थियों का आधार सत्यापन कराया जा चुका है, जबकि शेष की सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा संदिग्ध अभ्यर्थियों के सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर ही ईकेवाईसी की व्यवस्था की जा रही है। इनकी परीक्षा के बाद भी स्कूटनी की जाएगी।

अब तक 48 लाख आवेदनों का हुआ सत्यापन
48 लाख आवेदनों की जांच में 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी संदिग्ध निकले है। सत्यापन में इनके आधार कार्ड का ब्योरा मूल डाटा सेमेल नहीं खाया है। इन अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज लेकर परीक्षा केन्द्र पर ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों के बारे में उनके संबंधित जिलों की पुलिस को भी अर्लट कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है। 48 लाख अभ्यर्थियों के आधार का सत्यापन कराया जा चुका है। इस परीक्षा में 48 लाख 17 हजार 441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के आधार कार्ड मूल डाटा से मेल नहीं खाए हैं। इसलिए इन अभ्यर्थियों को संदिग्ध माना गया है। इनके आधार कार्ड व अन्य आईडी का सत्यापन परीक्षा केन्द्र पर किया जाएगा।

By Super Admin | August 21, 2024 | 0 Comments

'लीक प्रूफ' पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एक्शन मोड में प्रशासन, स्ट्रॉन्ग रूम से रखी जा रही सेंटरों पर निगरानी, पढ़ें इस रिपोर्ट में

UP पुलिस में 60,244 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया, ये परीक्षा 23 अगस्त के अलावा 24 , 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में इस बार पेपर लीक न हो इसके लिए योगी सरकार फुल एक्शन मोड में दिखाई दी. इस बार यूपी में 67 जिलों के 1176 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. सेंटरों की पूरी निगरानी के लिए लखनऊ कंट्रोल रूम से लेकर सभी जिलों के स्ट्रॉन्ग रूम से नजर रखी जा रही है, ताकी सेंटरों पर परींदा भी पर न मार सके.

कलेक्ट्रेट ऑफिस में बनाया गया स्ट्रॉन्ग रूम


ग्रेटर नोएडा में कलेक्ट्रेट ऑफिस में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया, जहां पुलिस भर्ती परीक्षा के सभी 18 परीक्षा केंद्रों की निगरानी रखी जा रही है, जहां सुरक्षाकर्मियों की भारी संख्या में तैनाती है. लगातार पुलिस के अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे के जरिए निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई भी संदिग्ध मिले तो उसे पकड़ा जा सके और नकलविहिन परीक्षा कराई जा सके. हालांकि इस स्ट्रॉन्ग रूम का कनेक्शन लखनऊ से भी है, जहां प्रदेश के बड़े अधिकारी पूरी निगरानी रख रहे हैं. जबकि नोएडा से नोडल अधिकारी रवि शंकर निम नजर गढ़ाएं हुए हैं.

हर 24 अभ्यर्थियों पर एक CCTV कैमरा


बता दें परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए हर 24 अभ्यर्थियों पर एक CCTV कैमरे का प्रबंध किया गया है. इस प्रकार करीब 17000 CCTV कैमरे पूरे यूपी में लगाए गए हैं. परीक्षा सही तरह से कराने के लिए करीब 2300 मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. मजिस्ट्रेट ही प्रश्न पत्र लाएंगे और आंसर शीट लेकर जाएंगे. इन सबके साथ यूपी पुलिस के कर्मियों को भी तैनात किया गया है पूरे यूपी में करीब 25000 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है.

अलर्ट मोड में STF और ग्रेटर नोएडा पुलिस


एसटीएफ और जिला पुलिस की ओर से असामाजिक गतिविधियों की सतर्क निगरानी की जाएगी. इन एजेंसियों को सतर्क रहने और किसी भी खतरे पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. वहीं अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं. राज्य सरकार की ओर से फ्री बस सेवा का प्रबंध किया गया है. हर परीक्षा कक्ष में एक वॉल क्लॉक का प्रबंध किया गया है.

By Super Admin | August 23, 2024 | 0 Comments

नोएडा में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा जारी, 18 केंद्रों पर पुलिस का पहरा, डीएम ने भी किया निरीक्षण

Noida: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दूसरे दिन पूरे प्रदेश में चल रही है। इसी कड़ी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बनाए गए 18 केंद्रों पर परीक्षा शनिवार को पहली पाली की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मी और अधिकारी डटे रहे। वहीं, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने भी खुद परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

सीसीटीवी से की जा रही निगरानी
सेक्टर 12 राजकीय इंटर कॉलेज पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केन्द्रों की निगरानी की जा रही है।

48 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
बता दें कि यूपी पुलिस में 60 हजार पदों को लेकर निकली भर्ती को 26 राज्यों के 48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें करीब 42 लाख उत्तर प्रदेश के हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, कोलकाता के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

By Super Admin | August 24, 2024 | 0 Comments

UP Police Constable Recruitment 2026 - Apply Online for 32,679 Posts

The UP Police Constable Recruitment 2026 is a prestigious opportunity for 12th-pass candidates to join one of the largest police forces in the world. With over 32,000 vacancies, the competition will be high, making early preparation for the written exam and physical tests essential. Beyond the initial salary, selected candidates receive various allowances such as HRA, DA, and medical benefits, along with a clear promotion structure. If you are looking to serve the state of Uttar Pradesh and secure a permanent government position, ensure your application is submitted before the January 30 deadline.

By Super Admin | January 22, 2026 | 0 Comments