Greater Noida: नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। ऐसे में ट्रेड शो के दौरान लोगों को परेशान नहीं हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।
डीसीपी ट्रैफ़िक यमुना प्रसाद ने बताया कि 25 से 29 सितंबर तक दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे व प्रदेश के अन्य शहरों से यमुना एक्सप्रेस-वे रास्ते वीवीआईपी व वीआईपी मूवमेंट होंगे। जिसको देखते हुए एक्सपो मार्ट की तरफ जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। आम लोगों को सुगम ट्रैफिक व्यवस्था मुहैया कराने के लिए 24 से 29 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
डीसीपी ने बताया कि इस दौरान दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति आदि लेकर जाने वाले वाहन नो एंटी के निर्देशों के अनुसार आ-जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मार्ग भी सुझाया है, जिसका उपयोग कर गंतव्य की ओर ड्राइवर जा सकेंगे.
डायवर्जन प्लान
एक्सपो मार्ट जाने वाले वाहन
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025