Greater Noida : उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का दूसरा संस्करण पहले संस्करण से भी बड़ा होने जा रहा है। इस बार ट्रेड शो के माध्यम से दुनिया प्रदेश के क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर से रूबरू होगी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित और बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही भारत और वियतनाम का जायका भी मेहमानों को ट्रेड शो में आकर्षित करेगा। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की संस्कृति से भी रूबरू कराने की पूरी तैयारी है।
3 लाख 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना
एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान के मुताबिक, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो विश्वपटल पर ब्रांड यूपी की पहचान बना है। ट्रेड शो में 2500 स्टाल्स और प्रदर्शनियों के माध्यम से देश-दुनिया के सामने यूपी के हुनर को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभी तक 70 देशों के 350 से अधिक खरीदारों ने हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह संख्या और भी बढ़ सकती है। मंत्री ने कहा कि ट्रेड शो में 3 लाख 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है, जो पिछले वर्ष से भी अधिक है।
यूपी के परिधानों का फैशन शो भी होगा
बता दें कि इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के सहयोग से वियतनाम, बोलीविया, रूस, वेनेजुएला, मिश्र और कजाकिस्तान के सांस्कृतिक ग्रुप्स सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के परम्परागत परिधान को फैशन शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। फैशन शो में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज किशोर मौजूद होंगे।
यूपी विविभिन्न अपनी उपलब्धियों का करेंगे शोकेस
ग्रामोद्योग मंत्री ने बताया कि ट्रेड शो 2024 में उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभाग अपने अभिनव प्रयासों, उत्पादों को शोकेस कर रहे हैं। ओडीओपी, खादी एवं ग्रामोद्योग, ग्राम्य विकास एवं संस्कृति और सूचना विभाग विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से अपनी उपलब्धियों का भी स्टॉल लगाकर पेश किया जाएगा। रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को भी दर्शाया जा रहा है। इसके अलावा स्टार्ट अप, ई-कॉमर्स, एक्सपोर्ट्स विषयों पर तकनीकी सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से उद्यमियों और युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी।
बॉलीवुड के फेमस सिंगर देंगे प्रस्तुति
ट्रेड शो के दौरान संस्कृति विभाग की तरफ से ब्रज, अवध, रुहेलखंड, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, और पश्चिमी यूपी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही दर्शकों को शिव तांडव और कथक नृत्य नाटकों जैसी शास्त्रीय नृत्य देखने को मिलेंगे। बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी, कनिका कपूर और पलाश सेन का यूफोरिया बैंड की प्रस्तुति भी होगी। पार्टनर कंट्री वियतनाम की अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से बोलीविया, रूस, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, ब्राज़ील, वेनेजुएला और मिस्र के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025