Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में 21 सितंबर से 25 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित होगा । इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू करेंगी. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी पटेल सहित अन्य लोगों उपस्थित होंगे। इंडिया एक्सपोर्ट के सभागार में जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इस ट्रेड शो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का पहला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 से 25 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड शो में आपको एक ही छत के नीचे पूरे उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी।
प्रदेश के 75 जिलों के प्रोडक्ट रहेंगे उपलब्ध
जिलाधिकारी ने बताया कि UPITS 2023 एक बी2बी और बी2सी शो है, जो उत्तर प्रदेश की विकास गाथा में सामूहिक रूप से योगदान देने वाले कई क्षेत्रों को एक मंच प्रदान करेगा. इसके साथ ही सभी को वैश्विक मानता और सहयोग दिलाने के लिए एक साथ लाएगा। इस ट्रेंड शो में उत्तर प्रदेश के हर जिले से व्यापारी भी पहुंचेंगे। एक ही जगह बनारस की साड़ी, फिरोजाबाद की चूड़ियां, मिर्जापुर का कालीन और मेरठ के खेल के समान दिखेंगे। यानी जिस भी जिले में जो फेमस प्रोडक्ट है, वह आपको एक ही स्थान पर मिलेगा। यानी उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के प्रोडक्ट आपको देखने को मिलेंगे।
70000 बिजनेसमैन ने कराया रजिस्ट्रेशन
जिलाधिकारी ने बताया कि इसमें केवल उत्तर प्रदेश के उद्यमी ही शामिल होंगे। इसके अलावा इस इवेंट में 60 देशों के करीब 400 बायर्स पहुंच रहे हैं । करीब 2000 से ज्यादा एक्जीबिटर्स इसमें शामिल होंगे। राकेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इस इंटरनेशनल इवेंट के लिए 70000 बिजनेसमैन अब तक अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य करीब 2 लाख बिजनेसमैन को यहां पर बुलाना है। काफी लोग इसमें इंटरेस्ट दिखा रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
3 से 8 बजे तक एंट्री रहेगी फ्री
जिलाधिकारी ने बताया कि इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक ही छत के नीचे उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी आनंद ले सकेंगे। अलग-अलग जनपद में प्रसिद्ध व्यंजन आपको एक ही जगह पर मिलेंगे। जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। ट्रैफिक व्यवस्था, लोगों के आने-जाने के संसाधन व अन्य चीजों को लेकर के लगातार मीटिंग की जा रही है। 21 से 25 सितंबर तक सुबह 11:00 बजे से लेकर 3:00 तक बिजनेस आवर होंगे. 3:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक आम जनता के लिए फ्री में एंट्री होगी। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि उत्तर प्रदेश के इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे। अपने प्रदेश के प्रोडक्ट को देखें और यहां से खरीदारी करें।
Lucknow/Greater Noida: योगी सरकार प्रदेश के स्टार्टअप्स, उद्योगों और सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व स्थानीय शिल्प कलाओं को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने के लिए 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 का आयोजन करने जा रही है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उत्तर प्रदेश के दो हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसमें प्रदेश की शिल्पकलाओं के साथ ही नव उद्यमियों की मेधा से सृजित उत्पादों से दुनियाभर के बायर्स तक पहुंच बनाने का प्रयास होगा। इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रेड शो परिसर में हॉल ऑफ टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सिलेंस में यूपी के 12 शहरों की उत्कृष्ट शिल्प कलाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में मौजूद हेल्थ एंड वेलनेस सेक्टर के मजबूत आधार को भी इस ट्रेड शो के जरिए दुनियाभर के बायर्स के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।
इन सेक्टर्स के एग्जीबिटर्स प्रदर्शित करेंगे अपने प्रोडक्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान प्रदेश के दो हजार से भी ज्यादा एग्जीबिटर्स अपनी कलाओं के साथ मौजूद होंगे। इनमें एग्रीकल्चर और हॉर्टीकल्चर, डिफेंस कॉरिडोर, ई कॉमर्स, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस, एजुकेशन सेक्टर (विश्वविद्यालय, साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित), इन्फ्रा, इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग, फिल्म सेक्टर, फूड प्रॉसेसिंग एंड डेयरी प्रोडक्ट, जीआई टैग प्रोडक्ट, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल्स, रिटेल, हेल्थ एंड वेलनेस (आयुष, योग, यूनानी, नेचुरोपैथी), आईटी, आईटीईएस, एमएसएमई, नमामी गंगे और जल शक्ति, ओडीओपी, रिन्यूवेबल एनर्जी और ई-व्हीकल, स्पोर्ट्स सेक्टर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, खिलौना उद्योग, वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक्स, महिला उद्यम सहित अन्य सेक्टर से जुड़े लोग अपने अपने उत्पादों के साथ इंटरनेशनल ट्रेड शो में मौजूद रहेंगे।
सीधे-सीधे बायर्स से जुड़ेंगे ओडीओपी आर्टिजन्स
इसके अलावा इस ट्रेड शो के जरिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने पर योगी सरकार का सबसे ज्यादा फोकस है। ओडीओपी के लिए यहां ना सिर्फ प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, बल्कि बिजनेस और कस्टमर (बी2सी) के बीच प्रॉपर चैनल भी विकसित किया जाएगा, जिससे खरीदार सीधे आर्टिजन्स से संपर्क स्थापित करें और उत्पादों के लिए ऑर्डर दें। सिर्फ इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के जायके के लिए इंटरनेशनल ट्रेड शो में विशेष तौर पर तैयारी की जा रही है। यहां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बनने वाले स्वादिष्ट और लजीज व्यंजनों का लुत्फ बायर्स उठा सकेंगे। खास बात ये है कि यहां पर मिलेट्स कैंटीन भी बनाई जाएगी, जिसमें मोटे अनाज से निर्मित तमाम व्यंजनों को सर्व किया जाएगा।
फैशन शो से लेकर शहनाई नाइट तक रंगारंग कार्यक्रम
इंटरनेशनल ट्रेड शो को विविध रंगारंग आयोजनों के जरिए भव्य रूप देने की तैयारी हैं। इसमें आर्ट एंड पेंटिंग शो, यूपी फैशन शो, यूपी कल्चरल परफॉर्मेंस, आर्टिसियन्स परफॉर्मेंस, साउंड एंड लाइट शो, लेजर एंड ड्रोन शो, यूपी बैंड फरफॉर्मेंस और शहनाई नाइट विशेष आकर्षण है। इसके अलावा यहां एक एक्सपीरिएंस जोन भी होगा जिसमें कन्नौज का इत्र, मेरठ का ब्रास और बिजनौर के पेंट ब्रश निर्माण का लाइव डेमो भी प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं यूपी के हेल्थ एवं वेलनेस सेक्टर को समर्पित पूरा का पूरा एक हॉल भी होगा, जहां प्रदेश में चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विधाओं की समृद्ध परंपरा और विरासत का प्रदर्शन भी दुनियाभर के बायर्स के सामने होगा।
GREATER NOIDA: गौतमबुद्ध नगर दो बड़े इंवेट का गवाह बनने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में मोटो जीपी रेस और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज होने वाला है। यूपी इंटरनेशनल ट्रे्ड शो 21 सितंबर से तो मोटो जीपी रेस 22 सितंबर से शुरू होगा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) पर होने वाली मोटो जीपी इंटरनेशनल बाइक रेस के लिए विश्वस्तरीय ट्रैक तैयार हो गया है। यहां पर 22 सितंबर से दुनिया के टॉप बाइक राइडर्स अपना जौहर दिखाने पहुंचेंगे। इस खेल में हिस्सा लेने विदेश से खिलाड़ी पहुंचेंगे। साथ ही दुनिया भर से इस खेल को देखने दर्शन भी ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। वहीं ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित होने जा रहा है। इस ट्रेड शो में शामिल होने देश और दुनिया भर के उद्यमी आने वाले हैं। दोनों ही इवेंट ग्लोबल हैं। इस इवेंट को लेकर प्रशासन की तरफ से क्या तैयारियां की गई हैं, इसे लेकर NOW NOIDA की टीम ने ना सिर्फ मौके पर जाकर जायजा लिया, बल्कि जिला कलेक्टर से भी इस इवेंट को लेकर बातचीत की।

कैसी है एक्सपो मार्ट की तैयारी?
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। यहां पर दिन रात काम जारी है। हजारों की संख्या में विदेशी बायर्स और उद्यमी ग्रेटर नोएडा पहुंचने वाले हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। किसी भी तरह की समस्या ना खड़ी है, इसे देखते हुए हर स्तर पर नजर रखी जा रही है।

रूट का डायवर्जन
गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में वीआईपी वीवीआईपी के अलावा एक्सपो मार्ट में शामिल होने दुनिया भर के बायर्स 21 से 25 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। वहीं मोटो जीपी रेस में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के साथ उसे देखने देश-विदेश के अलग-अलग हिस्से से दर्शक भी पहुंचेंगे। ग्रेटर नोएडा में बढ़ते मूवमेंट के चलते रूट को डायवर्ट किया गया है। ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।

बाइक रेस के लिए ट्रैक किया जा रहा तैयार
बीआईसी का ट्रैक फॉर्म्युला वन कार रेस के लिए तैयार किया गया था, अब इसे बाइक रेस के लिए तैयार किया जा रहा है। 5.1 किमी. के ट्रैक पर 13 कर्व हैं। इस रेस में हिस्सा लेने 11 टीमों के 22 बाइक राइडर्स यहां पर हवा से बात करेंगे। अब इस ट्रैक को सीधे स्ट्रेच के दो भागों में विभाजित किया गाय है। पहला स्ट्रेच ढलान पर है, जो राइडर्स को अधिकतम रफ्तार बढ़ाने की आजादी देगा। जबकि दूसरा स्ट्रेच उपर की ओर है, ये देर से ब्रेक लगाने और टॉप स्पीड बनाने में मदद करेगा।

GREATER NOIDA: 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो लगने जा रहा है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी रेस के चलते ग्रेटर नोएडा में देश विदेश से लाखों लोग पहुंचने वाले हैं। जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पहले से तैयारी करनी शुरू कर दी है। बाहर से आए लोगों को ट्रैफिक की समस्या ना झेलनी पड़े, इसके लिए बकायदा इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

इन दो इवेंट के चलते रूट डायवर्जन
ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और 22 से 24 सितंबर तक मोटो जीपी रेस का आयोजन होना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। ताकि लोगों को सड़कों पर ज्यादा परेशानी ना हो।

इस तरीके से रूट का डायवर्जन
भारी, मध्यम और हल्के मालवाहको की एंट्री ग्रेटर नोएडा में 5 दिन तक प्रतिबंधित रहेगी। दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले नॉन-कमर्शल वाहन दिल्ली क्षेत्र के आन्तरिक मार्गों का प्रयोग कर एनएच-9, 24, 91 से जा सकेंगे। इसके अलावा आगरा, मथुरा, लखनऊ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जाने वाले नॉन कमर्शिल वाहन अलीगढ़, टप्पल से बुलंदशहर और मथुरा से दिल्ली होकर जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ जाने वाले नॉन कमर्शिल वाहन किसान चौक से तिगरी और पर्थला से छिजारसी होकर एनएच-24 को जा सकेंगे।ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले नॉन कमर्शल वाहन ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्गों का प्रयोग कर किसान चौक, तिगरी, साहबेरी, पर्थला, छिजारसी होकर गन्तव्य को जा सकेंगे।
बसों के लिए इस रूट का करें इस्तेमाल
अगर आप बॉटिनिकल गार्डन से परीचौक जाना चाहते हैं तो सेक्टर 44 गोलचक्कर से एल्डिको चौक सैक्टर 93, एनएसईजेड, सूरजपुर, अल्फा कमर्शल गोलचक्कर से डिपो गोलचक्कर के पास रामलीला पार्क में जा सकते हैं।
Greater noida: कल यानि की गुरुवार से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज होने जा रहा है। ट्रेड शो का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू करेंगी। इस ट्रेड शो शामिल होने देश विदेश से लाखों लोग पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दावा है कि सभी तैयारियां उच्च स्तर पर कर ली गईं हैं। NOW NOIDA से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हर स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।
सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम: CP
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में बायर्स, एग्जिबिटर और कार्यक्रम को देखने देश-विदेश से लाखों लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उनके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। साथ ही मोटी जीपी बाइक रेस के आयोजन के लिए भी देश से और विदेशी मेहमानों के सुरक्षा के लिए इंतजाम कर लिए गये हैं।
शहर में ट्रैफिक डायवर्जन
दो बड़े इवेंट के चलते ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिसे देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है। शहर में कई रूट पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक है। इसे लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को इसे लेकर निर्देश दिया जा चुका है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपोर्ट मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 का आगाज हो चुका है जो 25 सितंबर तक चलेगा। ट्रेड शो का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:30 बजे लखनऊ से रवाना होंगे। सीएम योगी करीब 2:05 बजे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचेंगे। वहीं राष्ट्रपति करीब 3:45 पर ट्रेड शो में आयेंगी, जिनका स्वागत सीएम योगी करेंगे।
4 बजे ट्रेड शो का होगा उद्घाटन
सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 4:00 बजे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीएम योगी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनता को संबोधित करेंगे। करीब 5:00 बजे राष्ट्रपति दिल्ली रवाना होगी। इसके बाद सीएम योगी लखनऊ जाएंगे।
60 देशों से आएंगे बायर्स
बता दे कि ट्रेड शो में 200 से ज्यादा स्टाल लगे हुए हैं। यहां करीब 60 देश के 400 ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स आएंगे। इस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश केेेे 75 जनपदों का प्रोडक्ट और व्यंजन भी मिलेंगे।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रेड शो
Greater Noida: इंडिया एक्सपो मार्ट (INDIA EXPO MART) में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोपहर बाद यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP INTER NATIONAL TRADE SHOW) का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ये नया उत्तर प्रदेश है, जहां उद्योग और व्यापार से जुड़े लोग जुटे हैं। यूपी के शिल्प कारीगर और छोटे उद्योग से जुड़े लोगों को इस ट्रेड शो से काफी लाभ होगा। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ बदला है। जी20 समिट के माध्यम से उत्तर प्रदेश को अपनी संस्कृति के साथ अपने उत्पादन को भी दुनिया को दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार प्रगति कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बढ़ना बहुत आवश्यक है।

प्रदेश के 54 जीए प्रोडक्ट इस ट्रेड शो में उपलब्ध: योगी
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य को दर्शाता है कि यहां 70 हजार बायर्स मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 54 जीए प्रोडक्ट इस ट्रेड शो में उपलब्ध हैं। ट्रेड शो में 66 देशों के व्यापारी हिस्सा लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि 21 से 25 सितंबर तक 5 दिन के ट्रेड शो में कई एमओयू पर साइन होंगे, जो प्रदेश के व्यापारियों के लिए बड़ा कदम साबित होगा। सीएम ने कहा कि यह प्रदेश का भले ही पहला ट्रेड शो है, लेकिन जिस तरह से दुनिया यूपी के उत्पादों की ओर आकर्षित है वह यह बताने के लिए काफी है।

हॉल नंबर 14-15 में नए उद्योगों को जगह मिली
गौरतलब है कि 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के व्यंजन के साथ प्रोडक्ट के स्टाल लगे हैं. इसके साथ ही इंडिया एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर 14-15 में स्टार्टअप्स और नए उद्योगों को जगह दी गई है। ट्रेड शो में आम जनता को 3 से रात 8 बजे तक फ्री एंट्री मिलेगी। इसके साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था है।

Greater noida: UP INTERNATIONAL TRADE SHOW में पहले दिन कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचीं। जिसमें सूबे के CM योगी आदित्यनाथ, देश की राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत तमाम लोग शामिल रहे। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू का सीएम योगी आदित्यनाथ स्वागत किया। उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राष्ट्रपति ने ट्रेड शो पहुंचे अलग-अलग उत्पादों को भी देखा। इस दौरान राष्ट्रपति कई स्टॉल पर लगाए उत्पादों की प्रशंसा करती भी नज़र आईं।



Greater noida: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड (UP International Trade Show) में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 साल पहले बीमारू राज्य से आज उत्तर प्रदेश देश में संभावनाओं का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। आज विश्व भर में उत्तर प्रदेश को समृद्ध प्रदेश के रूप में देखा जाता है। यहां दुनिया भर के इंवेस्टर आना चाहते हैं।

75 जिलों के यूनिक प्रोडक्ट की प्रदर्शनी
वैसे तो यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया भर से बॉयर्स और सेलर पहुंच रहे हैं। तो वहीं यूपी के 75 जिलों में बनाए जा रहे अलग-अलग उत्पादों की प्रदर्शनी भी आपको यहां दिखेगी। कई प्रोडक्ट तो बेहद शानदार हैं। इन स्टार्ट अप प्रोडक्ट को देखने राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी रुक गए। इस दौरान उन्होंने एक्जिबिटर से उनके उत्पाद के बारे में डिटेल भी ली।
MSME में जगी नई आस: CM
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए-नए संभावनाओं के अवसर खुल रहे हैं। सीएम ने कहा प्रदेश भर से आए MSME के प्रोडक्ट को दुनिया भर के बॉयर्स देखेंगे और खरीदेंगे। इस तरह के कार्यक्रम से लघु, मध्यम और छोटे उद्मियों को नई संभावना दिखी है। इससे प्रेरित होकर वो अपने उत्पाद को ना सिर्फ बेहतर बनाएंगे, बल्कि दुनिया भर के प्रोफेसनल के साथ सीधे जुड़ेंगे।
Greater Noida : एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट पहुंचे हैं। इस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के प्रोडक्ट के स्टॉल लगे हुए हैं। जिनको देखने खरीदने के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में ट्रेड शो में कानपुर आईआईटी द्वारा बनाया गया खास ड्रोन भी पेश किया गया है। इस ड्रोन को केंद्र सरकार ने मान्यता दे दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही ड्रोन सीमा पर तैनात किया जाएगा। आईए जानते हैं इस ड्रोन की क्या है खासियत।
4 किलोमीटर दूरी तक निगरानी कर सकता है ड्रोन
ट्रेड शो में कानपुर आईआईटी द्वारा बनाए गए ड्रोन को पेश करने वाले आयुष ने बताया कि यह ड्रोन करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर उड़कर 4 किलोमीटर क्षेत्र पर अपनी नजर रख सकता है। 2018 में आईआईटी कानपुर के एयरोस्पेस के पास और विद्यार्थियों में एंड्राइड नाम से स्टार्ट शुरू किया और उन्होंने ही इस ड्रोन को बनाने में हम भूमिका निभाई। हेलीकॉप्टर की तरह दिखने वाला है ड्रोन ठंडी, बारिश सभी मौसम में उड़ सकता है।
पैदल चल रहे व्यक्ति को भी ऊंचाई से पहचान लेगा यह ड्रोन
आयुष ने बताया कि ड्रोन में हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगे हैं जो वहां और पैदल चल रहे व्यक्ति को 2 किलोमीटर दूर से ही पहचान लेता है। उन्होंने बताया कि करीब 4 लीटर पेट्रोल में यह ड्रोन 3 घंटे तक उड़ान भरने और 50 किलोमीटर तक सफर करने में सक्षम है।
इंडियन आर्मी ने 11 ड्रोन तैयार करने का दिया ऑर्डर
इंडियन फोर्स ने कंपनी को इस तरह के 11 ड्रोन तैयार करने का आर्डर दिया है। दवा है कि यह ड्रोन अपने से दो गुना वजन उठाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025