Noida: नोएडा थाना फेज-3 पुलिस ने थार गाड़ी पर बर्थडे मनाने और आतिशबाजी करने वाले करने वाले 4 युवकों ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा था। जिसमें चार युवक थार से आवागमन के मार्ग को अवरुद्ध करते हुडदंग मचाया जा रहा था। वायरल वीडियो की सत्यता एवं घटना की प्रमाणिकता सिद्ध होने के बाद केस दर्ज क किया गया था। इसके बाद थाना फेज-3 पुलिस निगम यादव (19), अर्जुन यादव (18), एसन यादव (19) और द्वारिका प्रसाद (34) को गढी चौखंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
यार का बर्थडे मनाना पड़ा भारी
बता दें कि नोएडा सेक्टर-121 का में चारों युवक बीच सड़क पर थार खड़ी कर यार का बर्थडे मना रहे थे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी करते हुए हुड़दंग मचाया था। इसके साथ ही गाना बजा कर सड़क पर ही डांस किया था। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025