Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। देर रात ग्रेटर नोएडा की 26 पुलिस चौकियों के प्रभारियों को इधर-से उधर किया गया है। ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खान ने 28 सब इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। डीसीपी ने जारी लेटर में ट्रांसफर हुए चौकी प्रभारियों तत्काल नई चौकी पर ज्वाइन करने को कहा है।
देखें ट्रांसफर लिस्ट


गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के लिए सोमवार का दिन सम्मान बढ़ाने वाला साबित हुआ। पुलिस कमिश्नरेट को तमाम मामलों में इंटरनेशनल मानकों को पूरा करने के लिए ISO सर्टिफाइड दिया गया। जिसे सीपी लक्ष्मी सिंह ने स्वीकार किया।
उत्तर भारत का पहला ISO सर्टिफाइड कमिश्नरेट बना गौतमबुद्ध नगर

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को आधारभूत संरचना, गुणवत्तापूर्ण प्रबन्धन, कार्यालय प्रकिया, जनमानस और पुलिस सेवाओं के इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप पाए जाने पर ISO 9001:2015 क्वॉलिटी मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट उत्तर भारत का पहला ISO सर्टिफाइड कमिश्नरेट बन गया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पुलिस सर्विसेज, पुलिस चार्टर, सिटीजन चार्टर सहित आम जनता की शिकायतों का निस्तारण के SOP को लागू कराया गया। पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप प्रोटोकाल तय कर ऑफिस में लागू कराए गए। जिसके बाद अब इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के रूप में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट काम कर रहा है। आपको बता दें, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पूरे उत्तर प्रदेश में ये सम्मान मिला है। जोकि एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025