लोकसभा चुनावों के बाद एक बार फिर यूपी में तबादलों की एक्सप्रेस दौड़ी है। इस दौरान यूपी सरकार ने कई IAS-IPS अफसरों का ट्रांसफर किया है। जिसमें 12 से ज्यादा आईएएस और 8 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। मुरादाबाद, सीतापुर, कासगंज समेत 7 जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं 7 जिलों के कप्तानों का भी तबादला कर दिया गया है।
IAS मेधा रूपम कासगंज की नई DM बनाई गईं
आईएएस मेधा रूपम कासगंज की डीएम बनाई गईं हैं। IAS मनीष बंसल सहारनपुर के नए DM होंगे। अनुज कुमार सिंह को मुरादाबाद डीएम बनाया गया है। मुरादाबाद डीएम मानवेंद्र सिंह को हटाकर मानवेंद्र विशेष सचिव आयुष बनाया गया है। अभिषेक आनंद सीतापुर के नए डीएम होंगे। इसके अलावा, औरैया डीएम नेहा प्रकाश को हटा दिया गया है। IAS राजेन्द्र पैसिया संभल के नये जिलाधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा रवीश गुप्ता डीएम बस्ती, नागेंद्र सिंह डीएम बांदा, अजय द्विवेदी डीएम श्रावस्ती, आशीष पटेल हाथरस डीएम बनाए गए हैं। मधुसूदन हुकली को कौशांबी डीएम का जिम्मा सौंपा गया है। बस्ती के डीएम आंद्रा वामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन बनाया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025