Time Magazine ने दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में तीन भारतीय कंपनियां - रिलायंस इंडस्ट्रीज टाटा ग्रुप और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का नाम शामिल है। टाइम मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को इंडियाज जगरनॉट टाइटल दिया है। इसके साथ ही उसने रिलायंस और डिज्नी के बीच हुई डील का भी जिक्र किया है।
5 कैटगरी में लिस्ट जारी
टाइम मैगजीन ने अपनी इस लिस्ट को 5 कैटगरी में तैयार किया है, जिसमें लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स शामिल हैं। रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स कैटेगरी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी में स्थान मिला है। इन पांचों कैटेगरी में 20 कंपनियां शामिल है । मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज आज एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम समेत कई कारोबार करती है। इससे पहले साल 2021 में रिलायंस समूह की जियो प्लेटफॉर्म्स ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। यह भारत की प्रमुख डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर और टेक कंपनी है।
रिलायंस और डिज्नी के बीच हुए 8.5 अरब डॉलर के डील का भी जिक्र
टाइम मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में रिलायंस और डिज्नी के बीच हुए 8.5 अरब डॉलर के डील का भी जिक्र किया है। उसका कहना है कि इस डील से रिलायंस की स्ट्रीमिंग सेक्टर में मजबूत पकड़ हो जाएगी।टाइम की इस लिस्ट में टाटा ग्रुप भी शामिल है। यह भारत की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है। टाटा ग्रुप के पोर्टफोलियो की बात करें तो इसमें स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियां, केबल, नमक, अनाज, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर, मोटर व्हीकल, फैशन और होटल तक फैला हुआ है। इसके साथ ही टाटा ग्रुप की टेक कंपनी ने एआई और सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी निवेश किया है। इसके साथ ही यह आईफोन असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी भी बन गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025