ग्रेटर नोएडा की नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को छात्रों ने जंग का मैदान बना बना दिया. ये सारी घटना तब शुरू हुई जब मामूली विवाद में पांच छात्रों ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए. इस घटना में पीड़ित छात्र के सिर और रीड की हड्डी में गंभीर चोटें आई है. पीड़ित छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह आईसीयू में एडमिट है. मिली जानकारी के अनुसार कैंटीन की कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो कि देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि पांच छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर जमकर लात-घूसों की बरसात कर दी.
तीन छात्रों को नामजद कर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
वहीं इस पूरे मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने तीन छात्रों को नामजद कर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. वहीं यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने परिसर में छात्रों के बीच मारपीट होने से इनकार किया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के खेड़ा बुजुर्ग गांव का रहने वाला लोकेश कुमार बीते कुछ समय से ग्रेटर नोएडा में रह रहा है. वह दनकौर क्षेत्र स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में बीए सेकेंड ईयर का छात्र है, उसके पिता देवराज सिंह चौहान पेशे से वकील हैं.
पीड़ित को जबरन कुर्सी से उठाने पर शुरू हुआ विवाद
पीड़ित छात्र लोकेश कुमार के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है, कि लोकेश यूनिवर्सिटी की कैंटीन में एक कुर्सी पर बैठा हुआ था. आरोप है कि वहां अन्य छात्र आशु कसाना, कपिल, अंकित और दो अज्ञात छात्रों ने लोकेश को जबरन कुर्सी से उठा दिया. जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कुर्सी उठाकर उसके सिर में दे मारी. साथ ही नीचे गिराकर पीठ पर कुर्सी से हमले किए.
पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश में जुटी
घटना में लोकेश कुमार को गंभीर चोटें आईं है. जिसके बाद पीड़ित छात्र को यूनिवर्सिटी परिसर स्थित अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है. बाद में हालत नाजुक होने की वजह से उसे ग्रेटर नोएडा के एक अन्य अस्पताल में रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही पीड़ित छात्र आईसीयू में है. दनकौर थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में एक नामजद आरोपी कपिल को सोमवार को पुलिस हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025