प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को विभागों की कमान सौंप दी है। विभागों के बंटवारे को ध्यान से देखा जाए तो इसमें यूपी को कुछ खास नहीं मिला है। जबकि इस राज्य से एनडीए को 37 सीटें मिली हैं। पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा यूपी के बाकी अन्य मंत्रियों को कोई बड़ा पद नहीं मिला है, सबके खाते में हल्के पद ही आए हैं। वहीं कुछ यही स्थिति बिहार से मंत्री बने सांसदों की भी है। मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करते हुए खुद प्रधानमंत्री ने अपने पास मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रिवेंस एंड पेंशन, अटॉमिक एनर्जी, स्पेश और सभी महत्वपूर्ण नीति संबंधी मंत्रालय रखा है। इसी क्रम में रालोद के जयंत चौधरी को स्किल डेवलपमेंट विभाग में स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है। साथ ही उन्हें शिक्षा विभाग का भी राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं जितिन प्रसाद को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अलावा इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
यूपी के इन मंत्रियों को मिला ये पद
यूपी के मंत्रियों की बात करें तो राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री), हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), जयंत चौधरी (राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्यमंत्री), जितिन प्रसाद (राज्य मंत्री), पंकज चौधरी (राज्य मंत्री), अनुप्रिया पटेल (राज्य मंत्री), एसपी सिंह बघेल (राज्य मंत्री), कीर्तिवर्धन सिंह (राज्य मंत्री), बीएल वर्मा (राज्य मंत्री), कमलेश पासवान (राज्य मंत्री) का जिम्मा सौंपा गया है।
अनुप्रिया पटेल बनीं परिवार कल्याण विभाग की राज्य मंत्री
इस मंत्रिमंडल में अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें केमिकल एवं फर्टिलाइजर विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आगरा से सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को मत्स्य, पशुपालन और डेयरी विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल में अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री बनी हैं।
कृषि राज्यमंत्री बने जेडीयू के रामनाथ ठाकुर
उधर, बिहार से जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को कृषि मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। जबकि बीजेपी के नित्यानंद राय को गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार में हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी एमएसएमई के मंत्री बने हैं। इसी प्रकार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज और मत्स्य तथा पशुपालन विभाग का मंत्रालय मिला है। इसी क्रम में गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मंत्रालय मिला है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025