रबूपुरा में धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए अपने दोस्त को लेने आए युवकों की कार में मिट्टी लदे बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
धार्मिक आयोजन में शामिल होने जा रहे थे युवक
जेवर के गांव कुरैव निवासी ओमवीर पुत्र विक्की व लोकेश पुत्र कान्हा अपने एक साथी को धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए लेने आये थे। बताया जाता है जैसे ही वह तीर्थली चौराहे के समीप पहुंचे, तभी मिट्टी से लदे तेजगति डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन ओमवीर व लोकेश की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि डंपर को जब्त कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025