महानगरों में होली पर अलग अलग तरह के कार्यक्रम तो होते ही रहते हैं। लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी के जी सी -5 की सभी महिलाओं ने आज मिलकर फाग उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस फाग उत्सव को मनाने के पीछे महिलाओं का सोचना है कि हम अपने त्योहारों को पारंपरिक तरीके से मानना चाहते हैं, ताकि नई पीढ़ी को भी पर्व त्योहारों का असली महत्व पता चले।
फाग में सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया
होली कान्हा जी का सबसे पसंदीदा पर्व है इसलिए फाग की शुरुआत श्री कृष्ण और राधा रानी के साथ फूलों द्वारा होली खेलकर की गई। फाग में सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और खूब जमकर नाचकर फागोत्सव मनाया। फाग गांव देहात के कुछ पारंपरिक लोकगीतों में से एक है जो फागुन में गांव-गांव गली चौपाल पर गाई जाती थी, और आज भी गाई जाती होगी। फाग में राधाकृष्ण के प्रेम का बहुत ही खूबसूरती से वर्णन किया जाता है।
बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर डांस किया
फागोत्सव में आई जी सी -5 की महिला निवासी ने बताया "कि हम सभी कई वर्षों से यहां मिलकर होली खेलते आ रहे हैं लेकिन इस वर्ष हम सभी ने मिलकर होली सेलिब्रेशन के अलावा फाग गाने का निश्चय किया।" कपिल कीर्तन मंडली और सभी महिलाओं ने मिलकर राधा कृष्ण जी के भजन और फाग गाई। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर डांस किया। कार्यक्रम में महिलाएं, बच्चे और पुरूष सभी ने फाग का जमकर आनंद उठाया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025