टी-20 विश्व विजेता भारतीय टीम की मुंबई पहुंची. जहां से ओपन बस में सवार भारतीय चैंपियनों की विक्ट्री परेड नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाली गई. इस दौरान मानो पूरी मुंबई सड़कों पर उतर आई हो ऐसा नजर आ रहा था. फैंस बस पर सवार अपने फेवरेट खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेसब्र दिखाई दे रहे थे. इसी दौरान एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख कर खिलाड़ी ही नहीं बल्कि वहां मौजूद सभी लोग होरान रह गए.
खिलाड़ियों संग फोटो खिंचाने को पेड़ पर चढ़ा फैन
दरअसल अपने फेवरेट खिलाड़ी के साथ फोटो खिंचाने की चाह में फैन पेड़ पर चढ़कर छिपा गया. जैसे ही खिलाड़ियों से भरी ओपन बस पेड़ के बगल से गुजरी वह आगे की शाखा पर लेटकर अपने हीरोज की तस्वीरें मोबाइल पर कैद करने लगा. इस 'दीवाने' को देखकर भारतीय खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बता दें कि खिलाड़ियों का विजय जुलूस नरीमन पॉइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स से शाम पांच बजे शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम में शाम सात बजे खत्म होना था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम नई दिल्ली से देर से यहां पहुंची, जिससे परेड सात बजकर 30 मिनट के बाद शुरू हुई। इस विजय जुलूस का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मरीन ड्राइव पर पहुंच गए।
फैंस से खचाखच भरा वानखेड़े स्टेडियम
रुक-रुक कर हो रही बारिश, अत्यधिक उमस और आस-पास के इलाकों में हज़ारों लोगों के आने की वजह से वानखेड़े स्टेडियम के गेट बंद कर दिए गए। जो लोग वानखेड़े के अंदर पहुंचने में सफल रहे वे भोजन और पानी की कमी के बावजूद अपनी सीटों पर जमे रहे। बारिश के बावजूद कोई भी प्रशंसक अपनी सीट से नहीं हटा। इस बीच डीजे ने सभी तरह के गानों से मनोरंजन किया और एक बार तो ऐसा लगा कि वानखेड़े में रेन-डांस पार्टी हो रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025