Greater Noida: अपने प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इन दोनों चर्चा में है। अब सीमा हैदर और सचिन ने एक वीडियो जारी कर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों पर हुए आतंकी हमले पर चिंता जताई है। साथ ही भारत के विरोध में पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बारे में अहम खुलासा किया है ।
सीमा हैदर और सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में सीमा ने बताया कि पाकिस्तान में भारतीयों के खिलाफ लोगों को उकसाया जाता है। सीमा ने पाकिस्तानी लोगों से भारत में हो रही लगातार आतंकी गतिविधियों को रोकने की अपील भी की है। बता दें कि बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों की गोलीबारी में भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट समेत 4 जवान शहीद हो गए थे।
वीरों की अंतिम विदाई में उमड़ा लोगों का हुजूम
अनंतनाग में शहीद हुए करनाल मनप्रीत सिंह पंजाब और मेजर आशीष धौंचक हरियाणा के निवासी थे। शुक्रवार को दोनों जवानों का पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया। जवानों को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन और परिजनों की मौजूदगी में सम्मान के साथ वीरों का अंतिम संस्कार किया गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025