Greater Noida: सूरजपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने की वारदात को दो लड़कों ने अंजाम दिया है। यहां पर दो लड़कों ने एक अध्यापक को गोली मार दी। सूरजपुर थाना क्षेत्र में दोनों बदमाशों ने पहले टीचर का नाम पूछा, फिर उसके बाद गोली मारकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये। घायल अध्यापक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, बदमाशों ने वारदात को सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में अंजाम दिया। जहां सूरजपुर कस्बे के रहने वाले रकीब हुसैन साकीपुर गाँव के सुशीला मॉडर्न स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार सुबह वह स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी गाँव मे दो लड़के आये और उनसे बातचीत करने लगे। इस दौरान उन दोनों ने रकीब से उनका नाम और अन्य जानकारी जुटाई। जिसके बाद हथियार निकालकर अचानक से गोली मार दी। गोली रकीब के दाहिने कान के पास लगी, गोली मारते ही दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोग
गोली चलने की आवाज सुनते ही आस पास के लोग भी इकट्ठा हो गए और गोली लगने से घायल हुए रकीब को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें गम्भीर हालात में भर्ती कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस ने घटना के बारे में क्या बताया
पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि दो 17/18 साल के अज्ञात लड़को ने गोली मारी है। घायल रकीब हुसैन की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं वारदात के बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरी घटना के बारे में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है । पीड़ित का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नही है, फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025