Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन चोरी की घटनाओं से ग्रेटर नोएडा के निवासी परेशान हैं। चोरों में पुलिस और पकड़े जाने का कोई डर दिखाई नहीं दे रही है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा में चोरी की घटना का मामला संज्ञान में आया, जिसे जानकर सभी के होश उड़ गए।
ग्रेटर नोएडा में दिन दहाड़े हुई चोरी
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां पर दिन दहाड़े बाइक पर सवार दो लोग लाखों की ज्लैवरी और हजारों रुपए कैश लेकर फरार हो गए। चोरों में पुलिस और पकड़े जाने का कोई डर ही नजर नही आ रहा है।
लाखों के माल की हुई चोरी
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक घर को चोरों ने अपना शिकार बनाया है। चोरी की घटना को देखकर लग रहा है कि चोरों ने प्लान बनाकर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। चोरी में लाखों की ज्वैलरी और 50 हजार रुपए कैश चोरी होने की बात सामने आ रही है।
पुलिस नही कर है FIR!
लाखों की ज्वैलरी और 50 हजार रुपए की चोरी का मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। चोरी की घटना करीब 4 दिन पहले हुई थी। लेकिन रिपोर्ट लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर भी नहीं दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित रोज थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज करने का नाम नहीं ले रही है। पीड़ित करीब 4 दिन से थाने के चक्कर काटकर परेशान है। लेकिन उसे समस्या का हल निकलता नजर नहीं आ रहा है।
CCTV फुटेज में कैद हुई घटना
चोरी की वारदात के बाद चोरों के रफू-चक्कर होने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दो लोग बाइक पर बैठकर हाथ में सामान पकड़े हुए जा रहे हैं। साथ ही उस समय वीडियो में आवाज सुनकर मालूम देता है कि ये ही लाखों की ज्वैलरी और 50 हजार चोरी करने वाले अभियुक्त हैं।
ग्रेटर नोएडा में नहीं थम रहे चोरी के मामले!
बीते कुछ दिनों में ग्रेटर नोएडा के कई वारदाते सामने आई हैं। जिसमें कुछ घटनाएं चोरी की भी शामिल हैं। सूरजपुर थाना क्षेत्र में लाखों की ज्वैलरी और हजारों कैश की चोरी के बाद एफआईआर न दर्ज करने का मामला और भी गंभीर है। पुलिस द्वारा पीड़ितों को लेकर इस प्रकार के रवैया पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा लगातार बाइक चोरों पर नकेल कसना जारी है। रविवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को अरेस्ट किया है। तीनों शातिर अभियुक्तों के पास से 10 बाइकें भी बरामद हुई हैं, जोकि चोरी की बाइक हैं। हैरानी की बात है कि ये तीनों शातिर राह चलते लोगों को चोरी की बाइके बेच देते थे।
सर्विलांस टीम की मदद से तीन शातिर बाइक चोर अरेस्ट
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सर्विलांस टीम द्वारा जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अंकित (24 साल) पुत्र अरुण निवासी, मोनू (26 साल) पुत्र राजेन्द्र सिंह (32 साल) और धर्मेन्द्र पुत्र नत्थुलाल के तौर पर हुई है।
पुराना कासना रोड के पास से हुई गिरफ्तारी
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि इन तीनों अभियुक्तों की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें सूरजपुर के सामने तिराहा पुराना कासना रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। ये पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस द्वारा बताया गया है कि ये तीनों ही शातिर किस्म के चोर हैं।
चोरी की 10 बाइकें भी हुई बरामद
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूछताछ करके पुलिस ने छापेमारी की, तो पुलिस को चोरी की 10 बाइकें भी बरामद हुई हैं। साथ ही दो अवैध चाकू भी अभियुक्तों के पास से मिले हैं। पुलिस द्वारा बताया गया है कि बरामद मोटर साइकिल में तीन मोटर साइकिल थाना सूरजपुर से संबंधित हैं। साथ ही अन्य बरामद 7 मोटर साइकिल के आस-पास के थाना क्षेत्रों से संबंधित होने की बात कही जा रही है। जिसके चलते पुलिस ने बाइक नंबरों के साथ ही अन्य थानों में सूचना दे दी है।
राह चलते लोगों को बता लेते थे ग्राहक
तीनों अभियुक्तों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि ये दिल्ली एनसीआर, नोएडा और आस-पास के क्षेत्र में घूम फिर करके मोटर साइकिल चोरी करते हैं। इसके बाद अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग राह चलते लोगों को ये मोटर साइकिल बेच देते थे। हैरानी की बात है कि छोटी उम्र ये शातिर अभियुक्त राह चलते लोगों को अपनी बातों में फंसा कर कम दामों में चोरी में बाइकें बेच देते थे। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि तीनों ही शातिर किस्म से अपराधी है, इसके ऊपर पहले ही मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025