Noida: आवारा कुत्तों के हमले का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा से कुत्तों के हमले की खबर सामने आती रहती है। अब सेक्टर-168 के गोल्डन पाम सोसाइटी में आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला और उसके पेट पर हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। महिला पर कुत्ते के हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
पालतू डॉग पर किया हमला
इस घटना से सोसाइटी के लोगों में रोष है। सोसाइटी एओए के दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोसाइटी के एम टावर निवासी महिला पालतू डॉग लेकर टहल रही थी। तभी आवारा कुत्तों ने उन पर और उनके पालतू डॉगी पर हमला बोल दिया।
कुत्ते को लेकर बनाए जाएंगे सख्त नियम
महिला ने किसी तरह अपने पालतू कुत्ते को बचाया है। लेकिन, आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला बोल दिया है। डॉक्टर ने उन्हें रेबीज का टीका लगाया है। दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि सोसाइटी में फीडिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके बावजूद सोसाइटी के कुछ लोग आवारा कुत्तों को कहीं पर भी खाना खिलाते हैं। सोसाइटी के निवासी बेसमेंट में भी खाना डालते हैं। इसको लेकर कई बार सोसाइटी में बवाल हुआ है। लेकिन, अब लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए सोसाइटी में सख्त नियम बनाए जाएंगे।
Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में कुत्तों का हमला लगातार जारी है। अब ग्रेटर नोएडा में एक और आवारा कुत्तों का हमला करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बतायाजा रहा है कि ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के सेंचुरियन पार्क लो राइस सोसाइटी के पास का वीडियो है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुत्तों का झुंड एक महिला पर अचानक हमला कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि काफी दूर तक कुत्तों ने महिला का पीछा किया। महिला ने भागते भागते हुए जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। कुत्तों के हमले में महिला घायल भी हुई हैं। कुत्तों के हमला करने का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025