Greater Noida: दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क स्थित प्रसिद्ध मैनेजमेंट संस्था जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रथम सामरिक टॉक सीरीज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग के विशेष सचिव आईएएस डॉ हीरालाल पटेल शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद संस्था के उपनिदेशक डॉ. रुचि रयात, एडिशनल निदेशक चंद्रकांत सिंह एवं ऑपरेशन प्रमुख अमित रंजन ने पौधा, शॉल एवं भगवतगीता देकर संस्था की ओर से अतिथि का स्वागत किया। आईएएस डॉ हीरालाल पटेल ने उपस्थित विद्यार्थियों से कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान उनके द्वारा लिखित डायनेमिक डीएम नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
प्लास्टिक मुक्त धरती का किया आह्वान
अपने संबोधन में उन्होंने जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त धरती, स्मार्ट गांव आदि जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी कार्यक्रम में शामिल होने जाएं तो तैयार रहें। अपने जुनून को पेशे में बदलें, एक ही काम को अलग ढंग से करें। हमारी दो माताएं हैं, एक जैविक और दूसरी धरती माता। हम धरती माता से जो उपभोग करते हैं, उसे वापस लौटा दें। सामाजिक प्रबंधन वाणिज्यिक प्रबंधन की नींव है पर अमल विचार करने एवं अपने दैनिक जीवन में लागू करने की सलाह दी। उन्होंने हर विद्यार्थी से अपनी जन्म देने वाली माता की तरह धरती माता की भी ख्याल रखने का अनुरोध किया। जिसके लिए प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण आदि पर जोर दिया।

साइबर सुरक्षा के बारे में अनुराग चंद्रा ने बताया
संस्था द्वारा आयोजित सामरिक टॉक सीरीज के दूसरे सत्र में सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी अनुराग चंद्रा सर का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी अनुराग चंद्रा ने सुरक्षा से जुड़े मामलों, साइबर सुरक्षा आदि पर अपने अनुभव साझा किए। संस्था के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने दोनों वक्ताओं का संस्थान परिसर में आने के किए धन्यवाद दिया।
आगे भी टॉक सीरीज जारी रहेगीः सीईओ
सीईओ ने बताया कि इस तरह के टॉक सीरीज का आयोजन करना एवं इस स्तर के वक्ताओं को संस्थान परिसर में आमंत्रित करने का मुख्य उद्देश्य अध्ययनरत छात्रों का सर्वांगीण विकास है तथा संस्था इसके लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के परीक्षा विभाग के डीन प्रोफ़ेसर निशांत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से टॉक सीरीज के दौरान की गई चर्चाओं का अपने जीवन में लागू करने की सलाह देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान प्रथम वर्ष के विद्यार्थी वक्ताओं को अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। तथा इस दौरान उनका उत्साह देखते बन रहा था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के समस्त फैकल्टी, स्टाफ के अलावा एल & डी विभाग के डीन मुदित तोमर, सहायक रजिस्ट्रार अभिषेक ठाकुर, एडमिन प्रमुख दीपक भाटी, आईटी इंचार्ज योगेश कुमार आदि का भरपूर सहयोग रहा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025