Noida: महानिरीक्षक निबंधन व आयुक्त स्टांप डॉक्टर रुपेश कुमार की अध्यक्षता में नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन सेक्टर 6 नोएडा में तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों ने महानिरीक्षक को अवगत कराया गया कि जिले को वार्षिक लक्ष्य 47728.70 करोड़ आवंटित किया गया है। जिसके सापेक्ष में दिसंबर 2023 तक 2662.47 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 56.30 प्रतिशत है।
शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश
महानिरीक्षक निबंधन व आयुक्त स्टांप आवंटित वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की परिसंपत्तियों के निबंधन से मुख्यत आय प्राप्त होती है। बैठक में प्राधिकरणों के अधिकारियों द्वारा सापेक्ष प्राप्त होने वाली संभावित आय के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। महानिरीक्षक निबंधन ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वित्तीय वर्ष में सभी संभावित राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित कर ली जाए। ताकि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित की जा सके।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025