लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही गिरने वाले सेंसेक्स में फिर से बहार आ गई है। शुक्रवार को जहां एक तरफ नई सरकार के गठन की आधिकारिक शुरुआत हुई तो वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने द्विमासिक मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया। इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और आरबीआई का फोकस देश में महंगाई को कम करने पर बना हुआ है। इन दोनों ही बातों ने एक बार फिर सेंसेक्स को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। सेंसेक्स ने आज अपने सभी पुराने रिकॉर्डों को धराशाई करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सेंसेक्स आज नए ऑल टाइम हाई अंक पर बंद हुआ है। महज एक ही दिन में सेंसेक्स 1600 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ है। जिससे दो दिन पहले चुनाव परिणाम के दिन आई गिरावट भी रिकवर हो गई है।
निफ्टी 50 में भी जबरदस्त तेजी की गई दर्ज
केवल सेंसेक्स ही नहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के स्टॉक इंडेक्स निफ्टी 50 में भी आज जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। ये 468.75 पॉइंट चढ़कर 23,290.15 अंक पर बंद हुआ है। दिन में ट्रेडिंग के दौरान इसने 23,320.20 पॉइंट के नए हाई लेवल को टच किया। अगर सेंसेक्स के ट्रेडिंग के दौरान के हाई लेवल को देखा जाए, तो ये करीब-करीब 77,000 पॉइंट तक पहुंच गया। इसने इंट्रा-डे हाई लेवल 76,795.31 पॉइंट रहा। हालांकि लो-लेवल पर ये 74,941.88 पॉइंट तक भी गया। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर आज ग्रीन जोन में बंद हुए।
एक दिन में 7.38 लाख करोड़ रुपए का वैल्यूएशन बढ़ा
आरबीआई के ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के फैसले के चलते कुछ सेक्टर्स ने जबरदस्त तेजी दिखाई है। बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयर्स में 9.5 प्रतिशत तक की ग्रोथ देखी गई है। आरबीआई ने अपनी जून की मौद्रिक नीति में रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर मेंटेन रखा है। बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 423.27 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जबकि एक दिन में 7.38 लाख करोड़ रुपए का वैल्यूएशन बढ़ा है। शेयर बाजार में ये तेजी तब देखी गई है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 4 जून को देश के 5 करोड़ रिटेल निवेशकों को 30 लाख करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचने के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट स्कैम होने के आरोप लगा चुके हैं। अगर अलग-अलग शेयरों को देखें तो विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में जबरदस्त देखी गई है। ये सभी शेयर टॉप गेनर रहे हैं और ये 5 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025