Noida: नोएडा के बसाई गांव के छोरे प्रिंस ने कमाल किया है। आगरा एयर फोर्स स्टेशन केंद्रीय विद्यालय नं.1 में 02 से 6 नवंबर तक आयोजित 52 वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के बॉक्सिंग में प्रिंस ने गोल्ड मेडल जीत कर गांव के साथ जिले का भी नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागों ने प्रतिभाग किया। जिसमे ग्राम बसई ब्राउद्दीन नगर सेक्टर 70 नोएडा के प्रिंस कश्यप ने अंडर 17 आयु वर्ग की 80 किग्रा से ऊपर के भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रिंस कुमार आगामी स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया खेलो में अपने भारवर्ग में केंद्रीय विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगें। प्रिंस की इस कामयाबी से बसाई गांव में खुशी का माहौल है। ग्राम वासियों ने प्रिंस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रिंस के घर पर बधाई देने वाले लोगों का ताता लगा है। प्रिंस ने इस मेडल को गांव और माता पिता की दुआ का असर बताया है।
Greater Noida: शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में जश्न-ए-खेल का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश भर से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ग्रेटर नोएडा में 30 और 31 मार्च को जश्न-ए-खेल का आयोजन किया जाएगा। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में होने वाले जश्न-ए-खेल में देश के अलग-अलग पारंपरिक खेल खेलने वाले खिलाड़ी इस आयोजन में आमंत्रित किये गये हैं।
इन खेलों को भी किया गया है शामिल
जश्न-ए-खेल में पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, भाला फेक, दौड़, स्केटिंग, ऊंची कूद, रस्सी खींच, बालीवॉल, बास्केटबॉल, हॉकी और 5 किलोमीटर वॉकिंग को शामिल किया गया है।
प्रतियोगिता में ऐसे मिलेगी एंट्री
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से महज 100 रुपये एंट्री फीस ली जाएगी। प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन www.gurjarvirasat.com पर जाकर ऑनलाइन करवा सकते हैं। इस प्रतियोगिता का मकसद ग्रामीण आंचल से आने वाले बच्चों में खेल और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का है। आयोजन के बारे में पवन भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रेटर नोएडा में ये कार्यक्रम बहुत ही शानदार होगा। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक नरेन्द्र नागर, संदीप नागर, संजय भाटी, चौधरी रजनीश गुर्जर, गीता नागर, पवन भड़ाना, नितिन नागर ,अरुण नागर मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025