Ayodhya: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व सोनिया गांधी को निमंत्रण दिए जाने पर मुख्य अर्चक ने नाराजगी जताई है। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि उन्होंने तो राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। ऐसे लोगों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाना चाहिए।
ऐसे लोगों को आने की जरूरत नहीं
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि जो राम को नहीं मानते हैं और जो सनातन विरोधी हैं। उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये वहीं लोग हैं जिन्होंने कभी राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। ऐसे सनातन विरोधियों को आमंत्रण देने की जरूरत नहीं है, ऐसे लोगों को आने की जरूरत नहीं है।
14 से 20 जनवरी तक सभी मंदिरों में होगा रामचरित मानस पाठ
अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 14 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश-प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, साधु-संतो एवं लब्ध प्रतिष्ठित संभ्रांत नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होगा
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों में 14 जनवरी को बालकांड, 15 जनवरी को अयोध्याकांड, 16 जनवरी को अरण्यकांड, 17 जनवरी को किष्किन्धाकांड, 18 जनवरी को सुन्दरकांड, 19 जनवरी को लंकाकांड एवं 20 जनवरी को उत्तरकांड के पाठ के साथ ही भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी की प्रातः सभी मंदिरों में अखण्ड रामायण पाठ कराई जाए जोकि 22 जनवरी की प्रातः पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद अयोध्या में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
New Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद पहली बार संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुना गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से सभी स्वीकार कर लिया। इस बैठक में सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी सांसद राहुल गांधी प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इससे पहले शनिवार को ही राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति तय करने के लिए लोकसभा चुनाव परिणामों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा'
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई। मणिपुर में जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई, वहां हम दोनों सीटें जीते। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन हुआ। बैठक करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई। बैठक में खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि सत्ता में हो या नहीं, हमें निरंतर काम करते रहना है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025