Greater Noida: सीमा हैदर के बाद बांग्लादेश से आई सोनिया अख्तर को अपने पति सौरभकांत से मिलने की उम्मीद जगी है। दरअसल, सोनिया की याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सौरभकांत को नोटिस जारी किया है। सोनिया के वकील डॉ. एपी सिंह ने बताया कि मुस्लिम लॉ के अंतर्गत दायर की गई याचिका में कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसके तहत सोनिया को उसके पति के ग्रेटर नोएडा और राजस्थान के अलवर स्थित घर में रहने का पूरा अधिकार है।
बेटे के साथ 3 महीने पहले भारत आई थी सोनिया
बता दें कि सोनिया 3 अगस्त को बांग्लादेश से अपने सवा साल के बेटे को लेकर भारत में आई थी। शुरू में वकील रेनू सिंह की मदद से वह ग्रेनो में किराये पर रहकर न्याय के लिए संघर्ष कर रही थी। अब वह दिल्ली में वकील एपी सिंह की मदद से कानूनी लड़ाई लड़ रही है। उसने अपने पति ग्रेनो की शिवालिक होम्स सोसाइटी निवासी सौरभ को पाने के लिए नोएडा पुलिस, प्रधानमंत्री से गुहार लगाई थी। इसके बाद मामला राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश और दिल्ली महिला आयोग पहुंचा था। अब सोनिया ने तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की।
बांग्लादेश ने भारत सरकार से की कानूनी कार्रवाई की मांग
एपी सिंह ने बताया कि सोनिया की शिकायत बांग्लादेश हाईकमीशन को दी गई थी। हाईकमीशन ने शेख हसीना को पूरे मामले से अवगत कराकर शिकायत दी है। अब शेख हसीना ने इस शिकायत को कार्रवाई के लिए भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें सोनिया अख्तर के पति सौरभ पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बांग्लादेश में धर्म बदलकर सौरभ ने सोनिया से किया था निकाह
सोनिया के मुताबिक सौरभकांत बांग्लादेश में एक कंपनी में नौकरी करता था। इसी दौरान उससे उसकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान सौरभ ने उससे पहली पत्नी के मौत होने की बात कही। इसी बीच बांग्लादेश में सौरभ ने 11 अप्रैल 2021 को इस्लाम धर्म कबूल कर बाद 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ निकाह कर लिया था। कंपनी के दिए घर में वह सौरभ के साथ रहती थी। इसके बाद 20 अप्रैल 2022 को उसने बेटे को जन्म दिया था। सोनिया के लिए तीन घरेलू सहायिकाएं रखी थीं। इस बीच सौरभ की पहली पत्नी व बच्चे बांग्लादेश आ गए। पहली पत्नी की शिकायत पर सौरभ को बांग्लादेश स्थित कंपनी से हटा दिया गया। 24 दिसंबर 2022 को सौरभ भारत आ गया। सोनिया ने कहा कि वह अपना धर्म कभी नहीं बदलेगी। अगर वह पहली पत्नी को साथ भी रखते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं।
Greater Noida: सीमा हैदर के नक्शे कदम पर बंग्लादेश से आई सोनिया अख्तर भी चल पड़ी है। जहां एक तरफ सीमा हैदर ने सचिन मीणा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। वहीं, सोनिया अख्तर ने भी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपने पति सौरभ कांत तिवारी के लिए करवा चौत का व्रत रखा। सोनिया ने भी दिनभर व्रत रखने के बाद में चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोला। बता दें कि बांग्लादेश से ग्रेटर नोएडा आकर सोनिया अख्तर पति के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही है। सोनिया अख्तर की भी मदद सीमा हैदर के वकील एपी सिंह कर रहैं।
बांग्लादेश में धर्म बदलकर सौरभ ने सोनिया से किया था निकाह
सोनिया के मुताबिक सौरभकांत बांग्लादेश में एक कंपनी में नौकरी करता था। इसी दौरान उससे उसकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान सौरभ ने उससे पहली पत्नी के मौत होने की बात कही। इसी बीच बांग्लादेश में सौरभ ने 11 अप्रैल 2021 को इस्लाम धर्म कबूल कर बाद 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ निकाह कर लिया था। कंपनी के दिए घर में वह सौरभ के साथ रहती थी। इसके बाद 20 अप्रैल 2022 को उसने बेटे को जन्म दिया था। सोनिया के लिए तीन घरेलू सहायिकाएं रखी थीं। इस बीच सौरभ की पहली पत्नी व बच्चे बांग्लादेश आ गए। पहली पत्नी की शिकायत पर सौरभ को बांग्लादेश स्थित कंपनी से हटा दिया गया। 24 दिसंबर 2022 को सौरभ भारत आ गया। सोनिया ने कहा कि वह अपना धर्म कभी नहीं बदलेगी। अगर वह पहली पत्नी को साथ भी रखते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025