Ghaziabad: सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को गाजियाबाद में आयोजित व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दंगे न होने से परेशान हैं। समाजवादी सरकार में रोज कर्फ्यू लगता था और दंगे होते थे। अपराधी यदि गोली चलाएंगे तो एनकाउंटर तो होगा ही।
अपनी सरकार में जाति जनगणना क्यों नहीं कराया
वहीं, माफिया की मजार पर फातिहा पढ़ने के ब्रजेश पाठक के बयान पर सहमति जताई। ओपी राजभर ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरीके के बयान विदेशों में दे रहे हैं, वैसे ही उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव संत और अपराधी पर बयानबाजी कर रहे हैं।जातिगत जनगणना पर अखिलेश यादव और विपक्षी पार्टियों के बयानबाजी पर ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश, मायावती और कांग्रेस कई बार सरकार में रह चुके हैं तो अपनी सरकार में जाति का जनगणना क्यों नहीं करा ली, अब भीख क्यों मांग रहे हैं। वहीं, गाज़ियाबाद के जूस में यूरिन विवाद पर राजभर ने कहा कि वो इसकी निंदा करते हैं। सरकार द्वारा बुलडोज़र चलाये जाने के मामले में राजभर ने सरकार का बचाव किया और कहा कि बुलडोज़र अवैध संपत्तियों और अवैध निर्माण पर चल रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025