Noida: गुरुवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा के सेक्टर-68 में डिक्सन टेक्नोलॉजी कंपनी के आधुनिक प्लांट का शुभारंभ किया। इस आधुनिक प्लांट में कंपनी हर माह 2 लाख और साल भर में करीब 2.5 करोड़ स्मार्ट बनाएगी। स्मार्ट फोन का उत्पादन बढ़ाने के लिए डिक्सन टेक्नोलॉजी पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का अधिगृहण किया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अतुल लाल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर स्मार्टफोन उत्पादन के लिए नया प्लांट मजबूत और विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी तैयार करेगा।
10 साल में भाजपा सरकार ने बदली भारत की अर्थव्यवस्था
इस मौके पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यूपीए सरकार के जमाने में बैंकों और वित्तीय संस्थाओं की हालत खराब थी। भ्रष्टाचार की वजह से विदेशों में साख खराब थी। जिससे निवेश नहीं आ रहा था। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार में हालात बदल चुके हैं। मोबाइल या ऑटोमोबाइल फैक्ट्री में प्रोडक्शन लाइन पर छोटे-छोटे पुर्जों को जोड़कर जब उत्पाद बनता है। वह असेंबलिंग नहीं मैन्युफैक्चरिंग है। आज देश भारत में बने 99 फीसदी फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना से मोबाइल उत्पादन की दिशा बदल गई है। आज भारत में बने फोन की आपूर्ति यूरोप और अमेरिका तक की जा रही है।
इंटरनेट राउटर भी बनाएगी कंपनी
फोन उत्पादन के साथ-साथ कंपनी इंटरनेट राउटर भी बनाएगीष। फिलहाल यहां चीन की कंपनी शाओमी के लिए मोबाइल बनाए जाएंगे। इस प्लांट में कंपनी ने करीब 256 करोड़ रुपये का निवेश किया है। प्लांट के उद्घघाटन के मौके पर डिक्सन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सुनील वाचानी ने कहा कि नया प्लांट शुरू होने से देश में स्मार्टफोन उत्पादन की संख्या बढ़ेगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025