यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज हो गया है. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में पांच दिनों तक दुनिया यूपी के कारीगरों का हुनर देखने को मिलेगा. UPITS में 2500 स्टालों और प्रदर्शनियों को शामिल किया गया है. इस बार ट्रेड शो में 3.5 लाख से ज़्यादा लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है. जो कि ट्रेड शो के पहले संस्करण से ज़्यादा है. वहीं अब तक 70 देशों के 350 से ज़्यादा क्रेताओं ने प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है. लोगों को क्यूआर कोड से एंट्री और मोबाइल ऐप से जानकारी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

यूपी के हुनर से दुनिया होगी रूबरू
यूपी के उद्यम और कारीगरों के हुनर को 25 सितंबर से अगले पांच दिन तक दुनिया देखेगी. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार दोपहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत और भी कई दिग्गज मौजूद रहे. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का समापन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 29 सितंबर को करेंगे. इस आयोजन के द्वारा यूपी के क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर से लोगों को परिचित कराया जाएगा. इसमें यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए उत्पादों को ख़ास तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा. इस बार अलग-अलग क्षेत्रों के स्टार्टअप पर भी ख़ास फोकस किया गया है. इस बार पार्टनर कंट्री के तौर पर वियतनाम भी ट्रेड शो में शामिल रहेगा.

27 सितंबर को खादी फ़ैशन शो का आयोजन
यूपी के एमएसएमई खादी और ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को खादी फ़ैशन शो का आयोजन होगा. इसके अलावा यूपी के परंपरागत परिधान को फैशन शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. इस अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज किशोर मौजूद रहेंगे.

QR कोड से एंट्री और मोबाइल ऐप से शो की मिलेगी जानकारी
UPITS में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए QR कोड से एंट्री और मोबाइल ऐप के ज़रिए ट्रेड शो की डायरेक्टरी, इवेंट्स, कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी. इस ऐप को ख़ास तौर पर लॉन्च किया गया है. ये ऐप Android और iOS दोनों पर ही उपलब्ध होगा. वीआईपी गेस्ट्स के लिए आधुनिक लाउंज की व्यवस्था की गई है. ट्रेड शो के दौरान B2B और B2C मीटिंग्स भी होंगी. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सुबह 11 से 3 बजे तक बिज़नेस आवर्स रहेंगे. जबकि शाम 3 से रात 10 बजे तक ट्रेड फेयर आम लोगों के लिए खुला रहने वाला है. जिससे लोग उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्प और ODOP को देख सकेंगे.

सिंगर अंकित तिवारी ने ट्रेड शो में किया परफॉर्म
ट्रेड शो में काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के सहयोग से वियतनाम, बोलीविया, रूस, वेनेजुएला, मिस्त्र एवं कजाकिस्तान के सांस्कृतिक ग्रुप्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे. इसके अलावा सिंगर कनिका कपूर और पलाश सेन का यूफोरिया बैंड भी परफॉर्म करेगा. वहीं आज से शुरू हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गायक अंकित तिवारी ने म्यूजिक शो किया. इस म्यूजिक शो में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025