एक बार फिर एक खुमार पूरे देश के सिर चढ़ कर बोलने वाला है. आप तो समझ ही गए होंगे हम किस खुमार की बात कर रहे हैं. जी हां, हम अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट की ही बात कर रहे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जायेगा. जो कि भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले शुरुआती 2 मुकाबलों तक यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. वहीं इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम काफी बदली हुई नजर आ रही है. दरअसल, दिग्गज प्लेयर विराट कोहली ने निजी कारणों से ब्रेक ले लिया है. जबकि केएल राहुल चोट के कारण तीसरा मैच नहीं खेलेंगे साथ ही श्रेयस अय्यर और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण सीरीज से ही बाहर हैं.
तीसरे टेस्ट में 2 नये खिलाडियों का डेब्यू तय
जहां तीसरे टेस्ट में तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाना लगभग तय है. तो वहीं सूत्रों की मानें तो जसप्रीत अब तक राजकोट भी नहीं पहुंचे हैं. जबकि चोट के बाद ठीक होकर लौटे अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के खेलने पर भी संशय बरकरार है. इस तरह अब फैन्स को राजकोट टेस्ट में भारत की एक नई और अलग ही युवा पीढ़ी की टेस्ट टीम खेलती नजर आएगी. इस टेस्ट में सरफराज खान का डेब्यू करना तय माना जा रहा है. जबकि बतौर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को मौका दिये जाने की संभावना है. यदि ऐसा होता है तो यह उनका डेब्यू मैच रहेगा.
4 खिलाड़ियों को छोड़कर नए पीढ़ी के खिलाड़ी
राजकोट टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, जडेजा, कुलदीप और अश्विन के अलावा सभी नए पीढ़ी के प्लेयर खेलते नजर आएंगे. साथ ही चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को तो सीरीज के लिए चुना ही नहीं गया था. ऐसे में BCCI का प्लान साफ है कि वो टेस्ट में भी एक नई पीढ़ी की टीम तैयार करना चाह रहे हैं. जिनमें युवा पीढ़ी के खिलाडियों में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, अक्षर पटेल मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार शामिल हैं और ध्रुव जुरेल/ केएस भरत (विकेटकीपर)के रूप में शामिल हो सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज शुरु हो चुकी है। लेकिन इसका आगाज टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं रहा है। पहले कप्तान रोहित ने टॉस गंवाया और फिर टीम के 4 स्टार खिलाड़ी बारी-बारी से आउट होकर पवेलियन लौट गए। करीब 9 महीने के बाद क्रीज पर वापस लौटे विराट कोहली भी सस्ते में आउट हो गए।
हसन महमूद ने इंडियन स्टार्स को भेजा पवेलियन!
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की लंबी बैटिंग लाइनअप को लेकर तारीफों के पुल बांधे जा रहे थे। लेकिन चेन्नई में 24 साल के युवा बांग्लादेशी गेंदबाज हसन महमूद ने अपने चौथे टेस्ट मैच में ही टीम इंडिया के 4 दिग्गजों को आउट कर दिया है। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल का नाम शामिल है।
नहीं चला विराट कोहली का बल्ला!
हसन महमूद ने पारी के 10वें ओवर में भारतीय टीम को तगड़ा झटका दिया, जब युवा गेंदबाज ने विराट कोहली को जाल में फंसाया। कोहली ऑफ-स्टम्प के बाहर फेंकी गई गेंद पर बॉडी से दूर होकर शॉट खेलना चाहते थे। इस प्रयास में कोहली पूरी तरह चूक गए और गेंद उनके बैट का किनारा लेते हुए विकेटकीपर लिटन के पास चली गई। किंग कोहली 6 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके।
259 दिन बाद टेस्ट खेलने उतरे विराट!
आपको बता दें, विराट कोहली 259 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे थे। कोहली ने पिछला टेस्ट मैच जनवरी 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में था। हालांकि, विराट कोहली ने टेस्ट की लास्ट 10 टेस्ट पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो अर्धशतक और दो शतक भी जमाए हैं। लेकिन चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में विराट का बल्ला नहीं चला है। इसी के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा 6 रन, शुभमन गिल 0 और ऋषभ पंत 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस दौरान पारी को संभाला है। उन्होंने 95 गेंदों में 50 रन बनाए और सबसे जरुरी एक छोर संभाला। इस दौरान खिलाड़ी ने 8 चौके भी लगाए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025