Noida: नोएडा के सेक्टर-79 की एक सोसाइटी में बड़ा हादसा हो गया। सोसाइटी की ऊंची बिल्डिंग से गिरकर घरेलू सहायक की मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पति-पत्नी एक फ्लैट में करते थे नौकरी
मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-79 के गौर स्पोर्ट्सवुड सोसाइटी के टावर k की 24वीं मंजिल के फ्लैट में उड़ीसा निवासी अजय उर्फ भारत रत्न और उसकी पत्नी रहते थे और घरेलू सहायक और सहायिका के रूप में कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को 24 वीं मंजिल से गिरकर अजय उर्फ भारत मौत हो गई। जिस समय घटना हुई फ्लैट का मालिक बाहर था, फ्लैट पर उसकी पत्नी भी मौजूद थी।
पति-पत्नी में होती थी अक्सर लड़ाई
सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि अचानक से जमीन पर किसी के गिरने की आवाज आई। वह जब पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर खून से सना हुआ पड़ा है और उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-113 थाने की पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अजय और उसकी पत्नी की अक्सर लड़ाई होती थी। आशंका जताई जा रही है घरेलू कलह से चलते युवक ने ऊंचाई से कूदकर खुदकुशी कर ली।
सोसाइटी के लोग हत्या की जता रहे आशंका
वहीं, सोसाइटी के ही कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में पुलिस मृतक की पत्नी से भी पूछताछ करने की बात कह रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025