Noida: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भारत में मनाए जाने वाले त्यौहार कार्यक्रम से कभी पीछे नहीं हटती हैं। प्रेमी से पति बने सचिन मीण और बच्चों के साथ हर त्यौहार और राष्ट्रीय पर्व मनाती रहती हैं। ऐसे में विश्व योग दिवस पर पीछे कैसे रह सकती थी। जहां पूरे देश में योग दिवस पर लोग योगा कर रहे थे। वहीं, सीमा हैदर अपने पति और बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित घर पर योग किया। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिसमें उन्होंने लोगों योग करने की अपील की। सीमा हैदर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को दुनिया में पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि करो योग रहो निरोग। सीमा हैदर ने कहा मुझे योग करने से शांति मिलती है। लोगों की धमकियां और गालियां योग की वजह से सह लेती हूं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह और सीमा हैदर के भाई ने योग कर लोगों को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी है।
प्यार में तोड़ दी थी देश के सीमाओं के बंधन
गौरतलब है कि पबजी खेलने के दौरान सीमा हैदर और सचिन से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई। धीरे-धीरे दोनों फोन पर दिन-रात बात करने लगे थे। इसके बाद सीमा हैदर और सचिन ने साथ रहने का वादा किया। इसके बाद सीमा हैदर नेपाल पहुंचकर मंदिर में पहले शादी की थी। इसके बाद दोबारा नेपाल के जरिए अवैध रूप से बच्चों के साथ भारत में आ गई थीं। इसकी जानकारी मिलते ही एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं और दोनों को जेल भेज दिया था। कुछ दिन जेल में रहने के बाद सीमा और सचिन को छोड़ दिया गया था। तब से दोनों बच्चों और परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। वहीं, सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति अपने बच्चों को वापस करने की गुहार भारत सरकार और कोर्ट से लगा रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025