Greater Noida: पबजी खेलते खेलते पाकिस्तान से अवैध रूप से नोएडा के रबुपुरा के सचिन के घर पहुंची सीमा हैदर लगता है कि शतरंज की भी माहिर खिलाड़ी है। यही कारण है कि उसके पहले पति गुलाम हैदर ने बच्चों को वापस भेजने के लिए कानूनी नोटिस भेजने की बात कही है। वहीं, सीमा हैदर ने विधिवत ढंग से दोबारा विवाह कर उसका जवाब दे दिया। इस विवाह के जश्न में सीमा और उसके आसपास के लोग पूरी तरह डूबे नजर आए। हालांकि सीमा और सचिन का दावा है कि उन दोनों ने पिछले साल 12 मार्च को ही नेपाल में मुलाकात के दौरान एक मंदिर में शादी की थी, जिसको आज पूरा एक साल हो गया है। इसलिए आयोजन को किया गया है।
लाल जोड़े में मंडप पहुंची सीमा, सचिन को डाली वरमाला
बता दें कि शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से मनाने के लिए सीमा और सचिन ने रबूपुरा में समारोह का आयोजन किया। इसके लिए बाकायदा एक मंडप सजाया गया था। दुल्हन के लाल जोड़े में सीमा मंडप पहुंची थी, उधर सचिन ने ग्रे कलर के कोट पैंट पहन रखे थे। पूरा समारोह एक शादी की तरह आयोजित किया गया। सचिन ने सीमा को हाथ पकड़कर वरमाला स्टेज पर चढ़ाया। दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई। सीमा ने सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए शगुन भेंट किया। इसके अलावा शादी की तमाम अन्य रस्में पूरी की गईं।
आज वास्तव में उसकी शादी हुई हैः सीमा हैदर
इस दौरान सीमा खुश नजर आ रही थी। सीमा ने कहा कि वह आज बेहद खुश है। आज वास्तव में लग रहा है कि उसकी शादी हुई है। सीमा ने भारत के लोगों और रीति रिवाजों को प्रशंसा की। समारोह के दौरान वकील एपी सिंह मौजूद थे। फिलहाल सीमा हैदर और सचिन दोनों जमानत पर हैं और जांच एजेंसियों की देखरेख में हैं। ऐसे समय पर सीमा हैदर ने सचिन मीणा के साथ 'दूसरी शादी' की है। सीमा का पहला और पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर बच्चों को वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। हाल ही में उसने सीमा हैदर और सचिन मीणा को कानूनी नोटिस भेजने की भी बात कही है। ऐसे में सीमा ने गुलाम हैदर कानूनी नोटिस का जवाब कुछ इस अंदाज मे दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025