Noida: थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा फाइनेंस हब कंपनी संचालित कर फर्जी लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी सेक्टर 63 नोएडा में लोन दिलाने के सम्बन्ध में फर्जी काल सैन्टर खोलकर व एक फर्जी कम्पनी FINANCE HUB GROUP नाम से के लोगो को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। आरोपी लोगों से फाईल चार्ज व लोन अप्रूवल के कमीशन के नाम पर लोन की राशि के अनुसार पैसे लेते थे।
एक साल से लोगों को चूना लगा रहे थे आरोपी
पिछले एक वर्ष से फाईनेन्स हब ग्रुप के नाम से फर्जी अप्रूवल लेटर तैयार कर कस्टमर को दिखाकर रूपयो की ठगी कर रहे थे। ठगी गई रकम कई फर्जी बैंक खातो में ट्रांसफर करवाते थे। आरोपियों के कई फर्जी बैंक खातो में करीब 5,82000 , 4,60000, 4,22000 करीब चौदह लाख चौंसठ हजार रूपय मिले हैं । सेक्टर 63 थाना पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुये खातों को सीज करा दिया है। मुख्य अभियुक्त विपिन पूर्व में बिहार राज्य से जेल जा चुका है।
पुलिस ने छापा फर्जी कॉल सेंटर पर छपा मारकर विपिन कुमार, हिमांशु शर्मा पुत्र नीरज कुमार शर्मां , पंकज पुत्र आसाराम, अवनीश कुमार पुत्र बृजेश कुमार, पुनीत गौतम पुत्र ओमवीर सिंह,
अभिषेक पुत्र हरिओम सिंह को गिरफ्तार किया है।
Noida: सेक्टर 63 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
सी ब्लॉक सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट एनएफसी रोड के पास सेक्टर 63 पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 2 साल से फरार चल रहे 10000 का इनामी बदमाश सोनू उर्फ सुहैल आने वाला है। पुलिस टीम ने जब एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 12 मुकदमे हैं दर्ज
इसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान सोनू निवासी विजयनगर थाना जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ लूट और चोरी के लगभग 12 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। इसके साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपी की अपराधिक इतिहास व अन्य की जानकारी कर रही है। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Noida : नोएडा के एक गांव में अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू में किया गया।
गांव बालोलपुर में सुबह लगी आग
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-63 के गांव बालोलपुर में सुबह करीब 9 बजे एक झुगी में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और आसपास की झुगियों को अपने चपेट में ले लिया। सूचना के मुताबिक, तीन झुगियां में आग लगी है। तीनों झुगियों में रहने वाले लोग खेतों में माली का काम करते हैं।

तीन झुग्गियां जलकर राख
स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल पंप की मदद से आग को बुझाया। जब तक आग बुझी, तब तक झुग्गियां खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि आग में सिलेंडर भी फटे हैं। सेक्टर 63 पुलिस का कहना है कि सिलेंडर में आग लगने के कारण ये हादसा हुआ है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। बता दें कि अप्रैल में बहलोलपुर में 150 झुगियों में आग लगी थी। इस दौरान कई लोगों की मौत भी हुई है।
Noida: नोएडा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने मामूली विवाद में दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। सेक्टर 63 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, रामपुर का रहने वाला मुजाहिद्दीन सेक्टर 63 एच ब्लॉक में वाजिदपुर गांव में बिरयानी का ठेला लगाता है। बुधवार शाम को वाजिद के ठेले पर वाजिदपुर का कपिल यादव अपने साथी के साथ पहुंचा और बिरयानी खाई। मुजाहिद्दीन ने इससे पैसे मांगे तो भड़क गए।
हिंदूवादी संगठन से जुड़ा है आरोपी
आरोप है कि कपिल ने इसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर मुजाहिदीन से मारपीट करने लगा। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। कपिल हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कपिल की गिरफ्तारी की सूचना के बाद उसके संगठन के 40 से अधिक कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि इस मामले में थाना सेक्टर-63 पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अरोपी की तलाशी के लिए टीम गठित की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025