देशभर के कई राज्यों में अभी भी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है और भीषण गर्मी के कारण एसी-कूलर भी फेल हो गए। शहर के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। वहीं ग्रेनो नॉलेज पार्क के शारदा अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। कुछ मरीजों को एडमिट करना पड़ रहा है।
हीट स्ट्रोक के गंभीर लक्षण दिखें से डॉक्टर से लें सलाह
शारदा हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. भूमेश त्यागी के मुताबिक हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर अपने बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं होता है और शरीर को ठंडा करने में मदद करने वाले पसीने का मैकेनिज्म भी फेल हो जाता है। हीट-स्ट्रोक के लक्षण अगर पहचान लिए जाएं तो उसके इलाज में समय रहते मदद मिल सकती है। इसलिए हीट-स्ट्रोक के सारे लक्षणों की पहचान होनी जरूरी है। सिर दर्द, तेज बुखार, होश खो देना, मानसिक स्थिति बिगड़ना, मतली और उल्टी, त्वचा का लाल होना, हार्ट रेट बढ़ना, त्वचा का नर्म होना, त्वचा का सूखना और डिमेंशिया इसके कॉमन लक्षण है। जैसे ही ये लक्षण दिखें तुरंत कहीं न कहीं किसी घर के अंदर पनाह लें। पानी पिएं और अगर संभव हो तो नमक-चीनी और पानी का घोल पिएं। बाहर निकलने से पहले कोशिश करें कि बैग में पानी और ओआरएस घोल रख लें।अगर गंभीर लक्षण है तो किसी न किसी अस्पताल जाएं।
हीट स्ट्रोक से बचने के लिए करें ये उपाय
इसके अलावा तेज गर्मी में हमेशा सूती और हल्के कपड़े पहनें यदि आप बाहर निकल रहे हैं तो लूज फिटिंग वाले कपड़े पहनें। यदि बहुत तेज धूप है तो टोपी पहनें और सनग्लास लगाएं। वहीं बहुत तेज धूप में निकल रहे हैं तो सूती कपड़े को पानी में भिगो दें और उसे सिर पर लपेट लें। गर्मी के दिनों में बहुत कठिन मेहनत वाली एक्सरसाइज न करें या तो बहुत सुबह एक्सरसाइज कर लें या देर शाम में एक्सरसाइज करें। गर्मी के दिनों में एक साथ ज्यादा भोजन न करें। कम-कम भोजन करें लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दिन में दो बार ही खाएं। कम-कम भोजन करें लेकिन जल्दी-जल्दी करें। गर्मी के दिनों में रेशेदार हरी सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करें।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025