सावन का पावन महीना चल रहा है। इन महीने भक्त अपनी भक्ती और श्रद्धा-भाव से भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं। सोमवार का दिन सावन महीने में सबसे ज्यादा महत्व रखता है। लेकिन क्या आपको बता है कि सावन के महीने में आपको किस दिन बिल्कुल भी उधार देना और लेना नहीं चाहिए। अगर आप इसका पालन नहीं करते हैं तो जीवन में धनहानि, आर्थिक संकट और मानसिक परेशानियां होने लगती है।
सावन में किस दिन नहीं लेना या देना चाहिए उधार?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सावन में बुधवार और गुरुवार के दिन आपका उधार देना-लेना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता कहती है कि ऐसा करने से व्यक्ति धन संकट में घिर जाता है। उसपर कर्ज का बोझ बढ़ जाता है। उधार लेने वाले पैसों को चुकान में असमर्थ हो जाते हैं। जीवन में पैसों की परेशानी होने लग जाती है।
सावन में इन बातों का रखे खास ध्यान

सावन में हमें कुछ छोटी-छोटी बातों का जरुर ध्यान रखना चाहिए। जिसमें शिव पूजा में हल्दी, तुलसी, कुमकुम, और केतकी का फूल पूजा में नही चढ़ाना चाहिए। इस महीने मदिरा का सेवन गलती से भी न करें और तामसिक भोजन मांस, लहसुन और प्याज खाने से बचें। किसी के बारे में गलत बातें न बोलें, किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें।
सावन में ये काम करने से बरसती है शिव जी कृपा

माना जाता है कि दान- सावन में दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, और धन का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। सुख की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ही कीर्तन करने का भी सावन में काफी महत्व है। भोलेनाथ की भजन कर आराधना करना सबसे अच्छा माना जाता है। शिव की भक्ती में लीन रहने वालों को मानसिक शांति मिलती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025