उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने परिवार के साथ मथुरा पहुंचें। वो दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत वृंदावन के बांके बिहारी जी मंदिर पहुंच कर की। उन्होंने मथुरा में अपने अनुभव को साझा किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना परिवार के साथ मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
कांग्रेस नेता मेहनत करते हैं, उनकी सीट कम होती
इसी के साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब मेहनत करती है, हारती है। साल 2014 में मेहनत की थी, तो दो सीट पर सिमट गए थे, अमेठी और रायबरेली। और मेहनत की एक पर सिमट गए थे। और मेहनत की तो विधानसभा में 18 से 7 पर आ गए थे, और मेहनत की तो 7 से 2 पर आ गए।
हिंदु मुसलमान पर विरोधी बात करते
सतीश महाना से जब बीजेपी पूछा गया कि कांग्रेस कहती है कि ये सिर्फ हिंदु-मुसलमान की बात करते हैं, तो उन्होंने कहा कि हिंदु मुसलमान की बात कांग्रेस करती है। किसी भी धर्म का त्यौहार हो, सभी प्यार से मनाते हैं। पहले लोगों में डर होता था कि त्यौहार आने वाला है, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025