New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे पर लगने वाले टोल को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने मौजूदा टोल सिस्टम को खत्म करते हुए सैटेलाइट टोल कलेक्शन सिस्टम लॉन्च करने की घोषणा की है। नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार टोल खत्म कर रही है। जल्द ही सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली शुरू की जाएगी। इस सिस्टम को लागू करने के पीछे का उद्देश्य टोल कलेक्शन को बढ़ाना और टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम करना है । राज्यसभा में एक लिखित जवाब देते हुए भी उन्होंने कहा था कि सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय वैश्विक नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) लागू करने जा रहा है। जो शुरू में सिर्फ चुनिंदा टोल प्लाजा पर होगा।
आपके बैंक खाते से कटेंगे सीधे पैसे
नितिन गडकरी ने कहा कि अब सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली होगी। अब बैंक खाते से पैसे कटेंगे और आप जितनी दूरी तय करेंगे, उसके हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। इससे समय और पैसे की बचत होगी। उन्होंने कहा कि पहले मुंबई से पुणे जाने में 9 घंटे लगते थे, अब यह घटकर 2 घंटे रह गया है।"
टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम में आई कमी
इससे पहले दिसंबर में नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का टारगेट मार्च 2024 तक इस नई प्रणाली को लागू करना है। टोल प्लाजा पर प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और वेटिंग टाइम कम करने के प्रयासों के बारे में वर्ल्ड बैंक को सूचित किया गया है। FASTag की शुरुआत के साथ, टोल प्लाजा पर औसत प्रतीक्षा समय में उल्लेखनीय कमी आई है। कर्नाटक में NH-275 के बेंगलुरु-मैसूर खंड और हरियाणा में NH-709 के पानीपत-हिसार खंड पर इसको आजमाया जा जुका है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025