Lucknow: यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा के सात, सपा के तीन, अपना दल (एस), रालोद और सुभासपा के एक-एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गया है। निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे नामांकन वापसी का अंतिम समय समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। जबकि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के अब कोई भी सदस्य विधान परिषद में नहीं बचे हैं।
भाजपा के सात प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए
विधान परिषद में भाजपा के डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के योगेश चौधरी और सुभासपा के बिच्छेलाल रामजी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। डॉ. महेंद्र सिंह तीसरी बार, पाठक, कटारिया और आशीष दूसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
2030 तक बने रहेंगे एमएलसी
सपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, बलराम यादव और किरनपाल कश्यप निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी दुबे ने नव निर्वाचित सदस्यों को उनके प्रमाण पत्र सौंपे। नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 मई से प्रभावी होगा और 5 मई 2030 तक रहेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025