GREATER NOIDA WEST: आवारा कुत्तों के हमले का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पंचशील ग्रीन-1 सोसायटी का है। जहां पर आवारा कुत्ते ने एक युवक को अपना निशाना बनाया। कुत्ते के काटने से युवक जख्मी हो गया। जिसे परिवार वाले उपचार के लिए तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक पंचशील ग्रीन वन के एफ-1 टावर में रहने वाला युवक अमित अपनी बाइक साफ कर रहा था। इसी दौरान एक कार के नीचे छिप कर बैठे कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। जब तक युवक कुछ समझ पाता तब तक कुत्ते ने काट कर उसे जख्मी कर दिया।

महिला पर कुत्ते ने बोला हमला
बताया जा रहा है अमित के पास उसकी भाभी भी खड़ी थी, कुत्ते ने उस महिला पर भी हमला बोल दिया गनीमत रही कि मौके पर मौजूद सोसायटी के गार्ड ने भागकर महिला को बचा लिया और कुत्ते को वहां से खदेड़ दिया गया।
गाज़ियाबाद में भी दिखा था आवारा कुत्तों का आतंक
आपको बता दें दो दिन पहले गाज़ियाबाद में एक बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत हो गई थी। परिवार वालों के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पहले आवारा कुत्ते ने बच्चे को काट लिया था लेकिन बच्चे ने ये बात अपने परिजनों से छिपा ली थी। वहीं हाल ही में गाज़ियाबाद के विजयनगर क्षेत्र के मिर्जापुर में एक आवारा कुत्ते ने डेढ़ साल के बच्चे को घर में घुसकर हमला कर दिया था, जिसमें मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गाज़ियाबाद के ही मिर्जापुर में ही एक आवारा कुत्ते ने दुकान जा रही लड़की पर भी हमला बोलकर घायल कर दिया था।
Noida: नोएडा में आवारा कुत्तों के साथ तब विदेशी नस्ल के कुत्ते का आतंक दिखा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सेक्टर 53 की घटना
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 53 में एक व्यक्ति अपने पिटबुल कुत्ते को घुमा रहा था रहा था। तभी पिटबुल ब्रीड का कुत्ता मलिक के चंगुल से छूटकर एक स्ट्रीट डॉग पर हमला कर दिया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पिटबुल ने स्ट्रीट डॉग का गर्दन नोचा
वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि पिटबुल स्ट्रीट को पकड़ कर उसकी गर्दन नोच रहा है। वहीं पिटबुल का मालिक बेबस होकर देख रहा है। बता दे इसके पहले भी आवारा कुत्तों ने हमला करके कई लोगों को घायल कर चुके हैं।
क्या है पूरा मामला?
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कुत्तों के हमले की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी जगह से कुत्तों के हमले की घटना सामने आती रहती है ताजा मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में देखने को मिला है। जहां एक आवारा कुत्ते ने सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से वयक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामला सीसीटीवी में कैद
सूरजपुर थाना क्षेत्र के मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में आवारा कुत्तों ने सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी को कुत्ते ने काट कर लहु-लुहान कर दिया है. यह पूरी घटना सोसायटी में लगे सासीटीवी कैमरे में कैद हो गया. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि गली के आवारा कुत्ते बैठे हुए हैं और आसपास से लोग गुजर रहे हैं. तभी मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का कर्मचारी वहां से गुजर रहा था, मौका देख आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह से शख्स वहां से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। फिर अचानक आवारा कुत्तों को पता नहीं क्या हुआ कि उसके पीछे दौड़ता हुआ आया और उस पर हमला कर दिया. कुते के इस हमले में प्लंबर घायल हो गया और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025