ग्रेटर नोएडा में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे दिया है. दरअसल एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है. वहीं एसटीएफ के इस कारनामे की पुलिस को भनक तक नहीं लगी. एसटीएफ ने गोपनीय सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 शराब तस्करों को धर दबोचा है. पकड़े गए शराब तस्करों के पास से पुलिस को ट्विन टावर की 46 पेटी, 8पीएम के 2036 टेट्रा पैक, मोटा की 8 पेटी, 6930 होलोग्राम और कई अन्य सामान बरामद हुआ है.
एसटीएफ ने चार शराब तस्करों को धर दबोचा
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ राज कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि तिलपता के यूपीएसआईडीसी साइट की सी कॉलोनी में एक मकान में मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री है. सूचना मिलते ही टीम ने छापेमारी की. जहां बड़े पैमाने पर मिलावटी शराब बनाई जा रही थी. एसटीएफ ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान कमल, निखिल, अमित और गोविंद के रूप में हुई है. चारों कानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और ये लंबे समय से मिलावटी शराब बना रहे थे. पूछताछ में चारों ने बताया कि वे शराब बनाने के लिए रामपुर से 100 प्रतिशत अल्कोहल या स्प्रिट खरीदते थे. इस अल्कोहल में पानी, रंग और एसेंस मिलाकर इसे शराब जैसा बना देते थे.
नामी ब्रांडों की बनाते थे मिलावटी शराब
ये चारों शराब तस्कर मिलकर वेव डिस्टिलरी के ट्विन टावर, विंडीज, मोटा, मोटा ऑरेंज फ्लेवर ब्रांड और 8पीएम, ऑफिसर चॉइस आदि अंग्रेजी शराब बना रहे थे. एसटीएफ ने बताया कि इन लोगों ने यूएसआईडीसी के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री किराए पर ली थी और वहां शराब बनाने का काम शुरू कर दिया था लेकिन वहां जगह न होने के कारण ये लोग सूरजपुर में काम करने लगे.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025