Lucknow: लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीतनेका मंत्र दिया। कहा कि हम सबको अपनी भाषा ठीक रखनी है। वहीं सभी का सम्मान करना भी सीखना होगा। हमें जनता से जुड़े रहना है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।
जनता के सामने कोई नहीं टिक सकता
पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव ने भारत की राजनीति को बदलने का काम किया है। जनता के सामने कोई नहीं टिक सकता है। चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है। भाजपा नेताओं को अब नींद नहीं आती है। अयोध्या जनपद के लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद की जीत सेजनता नेनफरत की राजनीति को खत्म कर दिया है। हमें ऐतिहासिक जीत मिली है। पर इस जीत से हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ी है। हमें अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी मेंजुट जाना है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025